उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन पर ऑपरेशन जीवन रक्षक का संचालन

लखनऊ : यात्री सेवा में पूर्ण निष्ठा के साथ सदैव तत्पर रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपनाई जाने वाली गतिविधि के तहत 16.मई 2023 को मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन पर ऑपरेशन जीवन रक्षक का संचालन करते हुए.

 

इसके तहत निम्न गतिविधि को सफलतापूर्वक संचालित किया गया. इस कड़ी में 16 मई 2023 को गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस का सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 01 पर समय 20:27 पर आगमन हुआ एव समय 20:31 बजे इस गाड़ी के प्रस्थान के उपरांत चलती गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास करते हुए एक यात्री प्लेटफार्म पर गिर कर घिसटने लगा l उसी समय ऑन ड्यूटी रेल सुरक्षा बल कर्मचारी नमन कुमार ,सुल्तानपुर व रेल सुरक्षा बल कर्मचारी अरूण कुमार, सुल्तानपुर द्बारा बड़ी ही बहादुरी व तत्परता से उस यात्री को खींच कर बचाया गया पूछने पर यात्री ने अपना नाम मुस्ताक शेख पुत्र शुभान शेख निवासी गंगागंज अमेठी बताया जोकि सुल्तानपुर से पटना तक की यात्रा कर रहा था l इस घटना में यात्री को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आईं तथा रेल सुरक्षा बल के कर्मचारियों की सूझबूझ, सतर्कता एवं सावधानी के कारण उक्त यात्री के प्राणों की रक्षा की जा सकी l जिसके लिए उक्त यात्री ने रेलवे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button