उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर प्रखण्ड पर लगभग साढे छः करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा

लखनऊ । रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के नाम से एक नई नीति तैयार की है। इसके अंतर्गत दीर्घकालिक दृष्टिकोण से लगातार स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। यह स्टेशन की आवश्यकताओं के अनुसार दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार करने और मास्टर प्लान के तत्वों के कार्यान्वयन पर आधारित है। इस विकास योजना के अन्तर्गत स्टेशनों को शहर के मुख्य स्थान के रूप में विकसित किए जाने की परिकल्पना है। रेल यात्रियों को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने हेतु हितधारकों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा गया है।

इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के लखनऊ-गोरखपुर प्रखण्ड पर स्थित स्वामी नारायन छपिया स्टेशन को अमृत भारत के अर्न्तगत लगभग साढे छः करोड़ की लागत से नयी सुविधाओं के साथ ही पुरानी सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जायेगा, जिसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है तथा इसी लक्ष्य के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू किया जायेगा।इस कार्य योजना के अन्तर्गत स्वामी नारायन छपिया स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सरकुलेटिंग एरिया के विकास तथा स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, ’’प्लेटफार्म सरफेस’’ का अपग्रेडेशन, ’स्टेशन फसाड’ तथा स्टेशन परिसर में उन्नत लाईटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, टेªन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियॉ, यात्री उदघोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एयर कंडीशनर तथा विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित सुविधाओं से संबंधित ग्लोसाइन बोर्ड (साइनएज), एल.ई.डी. स्टेशन नाम पट्टिकाओं तथा स्टेशन पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण इत्यादि कार्य सम्पन्न किए जायेगें। इन सभी कार्याे का टेण्डर ओपेन किया जा चुका है।स्वामी नारायन छपिया स्टेशन से आधे किमी. की दूरी पर स्थित स्वामी नारायन मंदिर है. जहॉ देश-विदेश से पर्यटक दर्शन करने आते है। स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल का अवस्थित रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 210 यात्रियों का आवागमन होता है। स्वामी नारायन छपिया स्टेशन पर यात्रियों को 03 जोड़ी सवारी गाड़ियॉ तथा 01 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा प्राप्त है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button