उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मैक्स लाइफ ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ किया करार

आईआईए से जुड़े एमएसएमई कामगारों और उनके परिवारों को मिलेगा जीवन बीमा

लखनऊ। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने  इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है हाल ही घोषित किए गए आईआरडीएआई के स्टेट इंश्योरेंस प्लान के अंतर्गत मैक्स लाइफ का उद्देश्य पूरे उत्तर प्रदेश में बीमा की पहुंच का विस्तार करना और किफायती बीमा का दायरा बढ़ाना है. सभी औद्योगिकृत जिलों में आईआईए का व्यापक नेटवर्क है और इस साझेदारी से मैक्स लाइफ आईआईए का पसंदीदा साझेदार बन जाएगी इस तरह कंपनी आईआईए से मान्यता प्राप्त 11 लाख से अधिक एमएसएमई कामगारों और उनके परिवारों तक जीवन बीमा पहुंचाने के अवसर का लाभ उठा सकेगी। एमएसएमई कामगारों के साथ जुड़ने के लिए इन गतिविधियों का संचालन एनरोलमेंट पार्टनर के तौर पर सना इंश्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा। साथ एमएसएमई कामगारों के साथ जुड़ने के लिए एनरोलमेंट पार्टनर के तौर पर किया जाएगा। वी विश्वानंद, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने कहा लघु, छोटे और मध्यम आकार के उद्यम प्रत्येक अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा होते हैं। जीवन बीमा होने से ऐसे उद्यमों में काम करने वाले लोगों और उनके परिवारों के सामने आने वाले जोखिमों को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इस साझेदारी के माध्यम से हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश में पिछड़े तबके के लोगों तक पहुंचना है, जो देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। इसके अलावा, हमारा उद्देश्य 11 लाख से अधिक एमएसएमई कामगारों और उनके परिवारों के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाना है। मैक्स लाइफ जिम्मेदार पहल करना जारी रखेगी और वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ईकोसिस्टम को मजबूत करेगी। अशोक कुमार अग्रवाल, प्रेसिडेंट, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने कहा इस सेक्टर के कामगारों और प्रमोटरों को वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाने के प्रयास में मैक्स लाइफ के साथ साझेदारी करने की हमें बेहद खुशी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button