उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के सभी 110 वार्डो में पहुंची सुषमा खर्कवाल

पार्षद प्रत्याशियों साथ वार्डों में की पदयात्रा एवं जनसंपर्क

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थमने तक लखनऊ के सभी 110 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के साथ पदयात्रा एवं जनसंपर्क करके मतदाताओं से भेंट व संवाद किया.

भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शिता व समभाव से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्यरत भाजपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया और लखनऊ को देश के सार्वधिक स्वच्छ और विकसित शहरों में अग्रणी बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

वार्डों में जनसंपर्क के अतिरिक्त सुषमा खर्कवाल सभी जाति वर्ग के धार्मिक स्थलों पर गई और ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
पार्टी में विगत 35 वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते जहां लखनऊ के लाखों कार्यकर्ताओं का समर्थन प्राप्त है वहीं पर्वतीय ब्राह्मण होने के नाते पर्वतीय और ब्राह्मण समुदाय भी उनके साथ खड़ा है।

सैनिक परिवार की बहू, सिंधी समाज की समधिन और स्वयं लंबे समय तक व्यापार करने के नाते इन सब समुदायों का भी भरपूर समर्थन प्राप्त है। वकीलों, डॉक्टरों शिक्षकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, पटरी दुकानदारों, ऑटो रिक्शा चालकों, और विभिन्न पेशों से जुड़े लोगों ने बैठकों और सभाओं का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को खुला समर्थन प्रदान किया है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल सुबह ई ब्लॉक इंदिरा नगर में स्थित जैन मंदिर पहुंची।जैन मंदिर पहुंचकर भगवान महावीर के दर्शन करने के उपरांत जैन समुदाय के सैकड़ों सदस्यों से भेंट करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। महापौर प्रत्याशी ने जैन समुदाय के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से विशाल जैन , भाजपा नगर महामंत्री त्रिलोक अधिकारी उपस्थित रहे ।

इसके उपरांत महापौर प्रत्याशी मोहम्मद कल्बे आबिद वार्ड के पार्षद प्रत्याशी जहीर अब्बास, कश्मीरी मोहल्ला वार्ड के पार्षद प्रत्याशी राजेश कुमार बबुआ, कन्हैया माधवपुर वार्ड के पार्षद प्रत्याशी प्रमोद प्रजापति, लालजी टंडन वार्ड की पार्षद प्रत्याशी रोशनी रावत , कल्याण सिंह वार्ड के पार्षद प्रत्याशी डॉ मोहनलाल तथा केसरी खेड़ा वार्ड के पार्षद प्रत्याशी संदीप यादव के साथ वार्डों में जनसंपर्क किया।

इसी क्रम में सदर गुरुद्वारा के अखंड पाठ कार्यक्रम के समापन पर महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने प्रसाद ग्रहण किया व सिख समाज से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button