उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वैदिक मंत्रोचार व हवन के साथ हुआ भाजपा महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ : लखनऊ नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ हलवासिया कोर्ट हजरतगंज में किया गया। उद्घाटन अवसर पर महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल सहित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना,लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन ,नीरज बोरा ,योगेश शुक्ला,एमएलसी रामचंद्र प्रधान , नम्रता पाठक , अर्चना श्रीवास्तव द्वारा हवन पूजन के साथ उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान है और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें कोई भी कार्यकर्ता कभी भी बड़े पद पर पहुंच सकता है, हमारा मंडल अध्यक्ष कभी भी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सुषमा खर्कवाल 35 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हैं पार्टी ने उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाया है हम सबको मिलकर सुषमा खर्कवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाना है।

उन्होंने कहा लखनऊ में सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था की थी, हमारी सरकार बनने के बाद मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि रात के 12:00 बजे आप अपने परिवार के साथ कहीं भी खाने पीने जा सकता है। हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ जी ने लखनऊ को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा फ्लाईओवर देने का काम किया। आउटर रिंग रोड का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है साथ ही एयर कोटवा रेलवे स्टेशनों का भी सौंदर्यीकरण और विस्तारीकरण कार्य हो रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा यह कार्यालय स्थल बहुत भाग्यशाली है यहां पर अटल जी लालजी टंडन जी व राजनाथ जी का चुनाव कार्यालय रहा है। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कि जब ट्रिपल इंजन की सरकार होती है तब विकास कार्य बहुत तेजी से होता है। सुषमा खर्कवाल पर्वतीय ब्राह्मण होने के साथ सैनिक परिवार से आती हैं । देश सेवा का जज्बा पारिवारिक पृष्ठभूमि से मिला है।

भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने कहा कि मुझ जैसी पार्टी की सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा ने टिकट देकर कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आपके मान-सम्मान में हमेशा आपके साथ खड़ी मिलूंगी पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरे उतरने का प्रयास करूंगी।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव, मानसिंह, वीरेंद्र तिवारी, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी,पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, सुनील कुमार यादव, सीता नेगी प्रियंका मौर्या, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्षद प्रत्याशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने विभिन्न वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के साथ सघन जनसंपर्क किया। सुबह उत्तर विधानसभा फैजुल्लागंज वार्ड 1 में पार्षद प्रत्याशी रश्मि सिंह व सत्यदेव सिंह के साथ शिव मंदिर इंद्रपुरी कॉलोनी में क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। भाजपा महापौर प्रत्याशी जनता से मिल रहे अपार जनसमर्थन से अभिभूत हुई।सुषमा खर्कवाल ने कहा आप स्वयं को महापौर समझे और विकास में सहभागी बने।

इसके पश्चात महापौर प्रत्याशी फैजुल्लागंज 3 वार्ड में पहुंचकर घर-घर पहुंचकर जनता से आशीर्वाद मांगा इस दौरान बुजुर्गों ने आशीष दिया तो महिलाओं ने गले लगाया। फैजुल्लागंज वार्ड के प्रत्याशी प्रदीप कुमार शुक्ला पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता जनसंपर्क में साथ रहे ।

इसके उपरांत महापौर प्रत्याशी निशातगंज कॉल्विन कॉलेज वार्ड के पार्षद प्रत्याशी प्रमोद सिंह राजन के साथ शिव धाम बस्ती में पहुंची।
पार्षद प्रत्याशी बृजमोहन शर्मा व सौरभ अवस्थी के साथ विजय नगर चौराहा नील मत्था में डोर टू डोर जनसंपर्क किया ।

इसके पश्चात इब्राहिमपुर 2 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी दीप्ति खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया । महापौर प्रत्याशी ने अमोद कुमार ललित कुमार वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।

इसके उपरांत महापौर प्रत्याशी विद्यावती-2 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी कौशलेंद्र द्विवेदी के नाबार्ड चौराहे पर स्थित कार्यालय पहुंची । वहां उपस्थित जनता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सुषमा खर्कवाल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button