उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सतीश उपाध्याय ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष  सतीश उपाध्याय ने दिल्ली भाजपा पार्टी के अध्यक्ष – वीरेंद्र सचदेवा के साथ जनपथ मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से अपने कार्यालय पालिका केंद्र, नई दिल्ली में मुलाकात की और जनपथ मार्केट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ।

इस अवसर पर  उपाध्याय ने  वीरेन्द्र सचदेवा का फूलों का गुलदस्ता से स्वागत किया । जनपथ मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों – अध्यक्ष  डी.एल. मदान ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान अन्य सदस्यों दीपक गुप्ता और संजीव चावला के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी समस्याओं को उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा पार्टी अध्यक्ष के साथ साझा किया ।

इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् द्वारा जी20 को लेकर किए जा रहे कार्यो की सराहना की और अपनी पूर्ण भागीदारी का आश्वासन भी दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button