उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मण्डल के कटरा स्टेशन पर रेल कर्मचारियों एवं परिवारजनों हेतु रेलवे कर्मचारी स्वास्थ्य सुनिश्चिता शिविर एवं पूर्वोत्तर रेलवे स्काउट एंड गाइड द्वारा फर्स्ट एड कोर्स शिविर का आयोजन

लखनऊ  ।  आदित्य कुमार मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ के मार्ग दर्शन में उप मंडलीय चिकित्सालय गोंडा की अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के मिश्रा नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के कटरा रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए रेलवे कर्मचारी स्वास्थ्य सुनिश्चिता शिविर तथा भारत स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र द्वारा फर्स्ट एड कोर्स का आयोजन किया गया । जिसमें मण्डल चिकित्सीय टीम एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा 33 रेलकर्मियांे एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य संबंधी जॉच की गयी ।

इस कैम्प में पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा उपस्थित रेलकर्मियों व परिवारजनों का ई.सी.जी, रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा स्काउट एवं गाइड के बच्चों को कैम्प में फर्स्ट एड कोर्स एवं सीपीआर (CPR) के संबंध में विशेष स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की गई। किसी व्यक्ति को चोट लगने पर अप्रशिक्षित व्यक्ति द्वारा जो सीमित उपचार किया जाता है ।

इसके संबंध में प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) के बारे में जानकारी प्रदान की गई इसका उद्देश्य चोटग्रस्त व्यक्ति को सम्यक इलाज कराने की स्थिति में लाने में लगने वाले समय में कम से कम नुकसान हो। किसी व्यक्ति के बेहोश होने, या दिल की धड़कन बंद हो गई हो या पल्स नहीं चल रहा हो, तो ऐसी स्थिति में सीपीआर की मदद से पेशेंट को सांस लेने में सहायता की जाती है। जिससे सीपीआर (CPR) देने के दौरान हार्ट और ब्रेन में ब्लड सर्क्युलेशन (Blood circulation) में सहायता मिलती है। जैसी आकस्मिक बीमारियों के सम्बन्ध में विशेष स्वास्थ्य शिक्षा अपनाने हेतु परार्मश भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलवे कर्मी उनके परिवारजन तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button