उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज लखनऊ का निरीक्षण किया

लखनऊ : ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा एनसीसी ग्रुप कमांडर लखनऊ ने 13 अप्रैल 2023 को 20 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज लखनऊ का निरीक्षण किया। इस दौरान 20 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विनोद जोशी ने सभी सैन्य एवं असैन्य कर्मचारियों से परिचय कराया गया। तदोपरांत कर्नल जोशी ने बटालियन तथा 20 कॉलेजों में संचालित होनेवाले कैडेटों की ट्रेनिंग, कैंप, सामाजिक जागरूकता व अभियानों पर विस्तृत जानकारी दी ।

इस दौरान ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने गर्ल्स कैडेटों के लिए राष्ट्रीय और राजकीय स्तर पर आयोजित होनेवाले प्रतियोगिताओं और एनसीसी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के टिप्स दिए। बटालियन कार्यालय और भंडारण के निरीक्षण के पश्चात ब्रिगेडियर पुनेठा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पीजी कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर अनुराधा तिवारी सहित लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा और 80 कैडेटों से मुलाकात की।

कॉलेज में अपने संबोधन में ब्रिगेडियर नीरज ने गर्ल्स कैडेटों का आहवान किया कि वे भारतीय सेनाओं, सैन्य नर्सिंग सेवाओं में कमीशन और अग्निवीर के रुप में अपना करियर बनाएं । उन्होंने आगे बताया कि एनसीसी को मुख्य विषय और इलेक्टिव विषय पर गहन चर्चा विश्वविद्यालयों से हो रही है। गौरतलब है कि अभी एनसीसी को माइनर विषय पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है।

इस दौरान ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने परम विशिष्ट सेवा मेडल गैलरी और स्वतंत्रता सेनानी गैलरी का भी जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button