उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संगीतमय भजनों संग मना सोलहवा वार्षिक उत्सव

लखनऊ । बीरबल साहनी रोड़ स्थित पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर का सोलहवां वार्षिक उत्सव भक्तों ने भव्य पूजा पाठ, भण्डारे और भजनो संग मनाया।
श्री संकट हरण पंचमुखी हनुमान मन्दिर (ट्रस्ट) लखनऊ के संस्थापक ब्रह्मलीन योगीराज पंडित तुलाराम शर्मा जी ने सोलह वर्ष पूर्व पंचमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना नैमिषारणय के महन्त बाबा सर्वेश्वारानंद जी महाराज द्वारा विधिवत षोणषोपचार संग सम्पन्न हुआ था। जिसकी विशेष पूजा-अर्चना के लिए भक्तों को उनका वरदहस्त प्राप्त होता है ।
श्री संवत 2080 नववर्ष श्री रामनवमी व श्री हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महन्त जी ने आज भी भक्तों को आशीर्वाद दूरभाष से प्रदान किया।

– गुरुवार वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी को सोलहवें पूजन अर्चन को पंडित जितेन्द्र मिश्रा, पंडित पवन मिश्रा ने कराया। शास्त्रोक्त विधान से हनुमान जी का सहस्त्रार्चन सम्पन्न कराने में पंडित जितेन्द्र दीक्षित का योगदान रहा अपराह्न में भक्तों के सम्मिलित सहयोग से पूड़ी सब्जी, बून्दी का प्रसाद वितरित किया गया।

सायं कालीन सत्र में उत्तम नारायण के द्वारा सुमधुर
संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। आरती के पश्चात् हनुमान अराध्य राम के ,भजनों की रसधार भक्तों ने बहाई। आज के विशेष अवसर पर हनुमत भक्तों ने प्रभु के दर्शन ‌, प्रसाद सुंदरकांड पाठ, भजनों का भरपूर आनंद लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button