उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में एस.सी./एस.टी. एसोसिएशन कीअनौपचारिक बैठक का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय में एस.सी./ एस. टीएसोसिएशन की अनौपचारिक बैठक का आयोजन किया गया I इस वार्ता तंत्र में प्रशासन सम्बन्धी अनेक महत्वपूर्ण विषयों के साथ साथ रेल कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से चर्चा हुई इ

एसोसिएशन ने अपनी अनेक मांगों से प्रशासन को अवगत कराया जिसमे प्रमुख रूप से मंडल की परिधि में आने वाली लखनऊ स्थित LD रेलवे कॉलोनी के सौंदर्यीकरण, मण्डल कार्यालय में एसोसिएशन के प्रेम ग्रुप हेतु कार्यलय आवंटित किये जाने के सम्बन्ध में, एसोसिएशन के मंडल व शाखा के कार्यालयों में नवीन फर्नीचर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में ,अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के मामलों का यथा शीघ्र निराकरण करने, कर्मचारियों की निर्धारित समय पर पदोन्नति सहित कर्मचारी हित व कल्याण सम्बन्धी अनेक मुददों को उठाया गया एवं प्रशासन द्वारा इन मांगों को नियमानुसार पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया I

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यह वार्ता अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी समय में इस प्रकार के वार्ता तंत्र के माध्यम से प्रशासन एवं एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास के द्वारा मंडल को अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त होंगी तथा मंडल सफलताओं के नए आयामों को स्पर्श करेगा

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक जयन्त चौधरी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं एस.सी./एस.टीएसोसिएशन के मण्डल मंत्री  अखिलेश चन्द्र गौतम, कोषाध्यक्ष  बिशेश्वर बड़ाइक सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे I

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button