भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ हिन्दू नववर्ष महोत्सव के समापन पर तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित करेगा भव्य समारोह
प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी एवं कन्हैया मित्तल अपने भजनों की रस गंगा बहायेंगे : करनैल सिंह

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के मंदिर प्रकोष्ठ के तीन सप्ताह चले हिन्दू नववर्ष महोत्सव का समापन समारोह 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न होगा। मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और आमंत्रित सांसद एवं अन्य नेता संबोधित करेंगे।
मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने कहा है कि गत तीन सप्ताह में हमने दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों में, छोटे-बड़े मंदिरांे में हिन्दू नव वर्ष समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया और सनातन संस्कृति के प्रचार और युवाओं को उससे जोड़ने पर हमारा विशेष ध्यान है। 14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में एक बार पुनः मंदिरों के पुजारियों को दिल्ली सरकार से वेतन दिलवाने के लिये संघर्ष को तेज किया जायेगा और इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी एवं कन्हैया मित्तल अपने भजनों की रस गंगा बहायेंगे।



