उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के 30 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

समापक प्रपत्र प्रदान करते हुए किया गया सम्मानित

लखनऊ : अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए  31 मार्च 2023 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 30 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए I इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को  11.अप्रैल .23 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा| इन कर्मचारियों को कुल रु० 8,47,66,073/- का भुगतान किया गया |

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री जयंत चौधरी द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया | इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button