उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कमान अस्पताल, मध्य कमान, लखनऊ में प्रसूति संबंधी आपात स्थितियों के प्रबंधन पर दो दिवसीय सीएनई का समापन 

लखनऊ :प्रसूति संबंधी आपात स्थिति टूर डे वर्क स्टेशन के प्रबंधन पर कंटीन्यूइंग नर्सिंग एजुकेशन (सीएनई) के दूसरे दिन की शुरुआत डॉ चंद्रावती प्रोफेसर एमेरिटस : प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, केजीएमयू, डॉ. मंजू शुक्ला, सेवानिवृत्त प्रोफेसर केजीएमयू, डॉ. फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) की प्रीति कुमार और जॉन हॉपकिंग प्रोग्राम फॉर इंटरनेशनल एजुकेशन इन गायनोकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स (JHPIEGO) के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार डॉ. दिनेश सिंह, मेजर जनरल शक्ति वर्धन, एमजी मेडिकल, मध्य कमान और मेजर जनरल पंकज पी राव, कमांडेंट, कमान अस्पताल, मध्य कमान, लखनऊ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला के उद्घाटन के साथ हुई ।

😅

प्रतिष्ठित वरिष्ठतम प्रसूति विशेषज्ञ डॉ चंद्रावती को मेजर जनरल शक्ति वर्धन द्वारा सम्मानित किया गया और जनरल पंकज पी राव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। पोस्ट पार्टम हेमरेज (पीपीएच) पर वैचारिक सत्र आयोजित किए गए, इसके बाद पीपीएच और नियोनेटल रिससिटेशन प्रोटोकॉल के प्रबंधन पर कौशल कार्य केंद्र आयोजित किए गए। इसके बाद समापन सत्र हुआ जहां प्रतिनिधियों ने उल्लेख किया कि कुल मिलाकर सीएनई बहुत ज्ञानवर्धक और लाभकारी था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button