उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिविका पाठक और आशय मिश्रा ने कलर्स ‘अग्निसाक्षी एक समझौता’ में दिखाया अपना फिल्‍मी अंदाज़

लखनऊ : कलर्स की नई पेशकश ‘अग्निसाक्षी एक समझौता’ ने अपने लॉन्‍च के बाद से ही दर्शकों को रोमांचित किया है। इस शो की कहानी शिविका पाठक और आशय मिश्रा द्वारा अभिनीत किरदार जीविका और सात्विक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्‍ता तलाक के कगार पर पहुंच गया है। लेकिन किस्‍मत एक नया मोड़ लेती है और सात्विक को जीविका के लिये अपने प्‍यार का एहसास होता है और वह एक शानदार बर्थडे पार्टी से उसे सरप्राइज देने का फैसला करता है। 90 के दशक के बॉलीवुड के जमाने पर आधारित, आने वाला एपिसोड देखने में बहुत ही भव्‍य होगा, क्‍योंकि इसमें तड़क-भड़क वाले कॉस्‍ट्यूम्‍स, पैरों को थिरकाने वाला संगीत और बॉलीवुड के पुराने किरदार होंगे। दिलचस्‍प कहानी और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ, ‘अग्निसाक्षी एक समझौता’ हर उस व्‍यक्ति को जरूर देखना चाहिये, जिसे बॉलीवुड के ट्विस्‍ट वाले रोमांटिक ड्रामा में मजा आता हो।

जीविका की सरप्राइज बर्थडे पार्टी इस एपिसोड की खासियत है और सारे कलाकार भड़कीले गेट-अप में नजर आएंगे। इससे भी ज्‍यादा खास है जीविका और सात्विक द्वारा निशा और प्रेम का किरदार निभाना, जोकि ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘हम आपके हैं कौन’ के मशहूर किरदार हैं। यह एपिसोड नाच-गाने से भरा होगा, इसमें खुशनुमा पलों के साथ भरपूर ड्रामा होगा जो दर्शकों को रोमांचित करेगा। यह कपल ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ गाने पर झूमेगा, जबकि दक्ष शर्मा और साक्षी बडाला द्वारा अभिनीत श्‍लोक और स्‍वरा अपने भीतर के राहुल और अंजलि की झलक दिखाएंगे, जोकि फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ के मशहूर किरदार हैं। इस एपिसोड में दर्शकों को कई सरप्राइज और चौंकाने वाले ट्विस्‍ट्स देखने को मिलेंगे, इसलिये बॉलीवुड के शौकीनों को इसे जरूर देखना चाहिये।

जीविका की भूमिका निभा रहीं शिविका पाठक ने कहा, “दर्शकों से हमारे शो और मेरे किरदार जीविका को जो प्‍यार और समर्थन मिला है, उसके लिये मैं बहुत खुश हूँ। दर्शक पर्दे पर जीविका और सात्विक की केमिस्‍ट्री को कितना पसंद कर रहे हैं, यह देखकर मैं उनकी बहुत आभारी हूं और प्रसन्‍न भी। ‘हम आपके हैं कौन’ की निशा का मशहूर किरदार निभाना मेरे लिये सपने के सच होने जैसा है और उस जमाने को दोहराना मेरा सौभाग्‍य है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मुझे यकीन है कि फिल्‍मी तड़के वाले आगामी एपिसोड दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।”

सात्विक की भूमिका निभा रहे आशय मिश्रा ने कहा, “इस खास एपिसोड के लिये शूटिंग करना मेरे लिये एक बेहतरीन अनुभव रहा है। इसकी पूरी तैयारी में मुझे मजा आया, डांस स्‍टेप्‍स सीखने से लेकर 90 के दशक के अपने लुक को परफेक्‍ट बनाने तक। मैंने ‘हम आपके हैं कौन’ फिर से देखी है, ताकि अपने किरदार के तौर-तरीके और स्‍टाइल को ठीक से पकड़ सकूं।”

उन्‍होंने आगे कहा, “मुझे इस एपिसोड पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। यह बॉलीवुड के गोल्‍डन युग के प्रति हमारा सम्‍मान है और इसे असली बनाने के लिये हमने बड़ी मेहनत की है। उम्‍मीद है कि दर्शक इसे देखने का उतना ही मजा लेंगे, जितना हमें इसकी शूटिंग में आया है।”

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button