14 सूत्रीय मांग पत्र पर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन द्वारा संगठन को त्वरित निदान के लिए दिया गया आश्वासन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह द्वारा, निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन को सौंपे गये. 14 सूत्रीय मांग पत्र में पहली मांग पूरी होने के लिए आभार व्यक्त कर, अन्य मांगों के शीघ्र निस्तारण हेतु की गई विस्तृत चर्चा, जिसमें अनुदेशक से कार्यदेशक पदोन्नति, कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-2 की पदोन्नति, चाइल्ड केयर लीव, पदनाम परिवर्तन, कार्यदेशक पद को राजपत्रित प्रतिष्ठा, लम्बित एसीपी का शीघ्र निस्तारण, लम्बित स्थाईकरण,कार्यदेशक पद को 33% आउटसोर्सिंग से मुक्त किए जाने, कार्यदशक पोस्टिंग पारदर्शी तरीके से किये जाने , स्थानांतरण प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने तथा प्रदेश में रिक्त अनुदेशक के पदों को शीघ्र भरे जाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई, वार्ता अपर निदेशक मान पाल सिंह ,अपर निदेशक नीरज श्रीवास्तव,संयुक्त निदेशक रामराज यादव तथा उपनिदेशक अमित द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुई.



