उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

’’विश्व स्वास्थ्य दिवस” जागरूकता कार्यक्रम 

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ’विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ऐशबाग स्थित रेलवे पॉली क्लीनिक में “Health for all” विषय पर जागरूकता के उद्देश्य के लिए स्वास्थ्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के आरम्भ में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. दीक्षा चौधरी ने ”शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक स्वास्थ्य” विषय पर अपना व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से आम जनमानस को महत्वपूर्ण जानकारियॉ मिलती है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी एवं रेलवे कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button