उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रभावी मतदाता सम्मेलन के बहाने वैश्य एकता का सूत्रपात

13 अप्रैल को होगा जमावड़ा

एक मंच पर आये दिग्गज व्यापारी नेता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन के तहत 13 अप्रैल की सायं निराला नगर स्थित माधव सभागार में वैश्य-व्यापारी समाज का सम्मेलन होगा। तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज हलवासिया कोर्ट, हज़रतगंज में हुई जिसमें राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं, विभिन्न वैश्य उपवर्गों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत वैश्य समाज के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अनूप गुप्ता सहित विशिष्ट जन सहभागी होंगे। तैयारी बैठक में वैश्य व व्यापारियों के सभी क्षत्रप एक मंच पर दिखे और एकता का संकल्प व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शंकर हलवासिया, वरिष्ठ व्यापारी नेता संदीप बंसल, आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापारी नेता भारत भूषण गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, सत्यप्रकाश गुलहरे, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, गिरीश गुप्ता बबुआ, के.सी.गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. धनंजय गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल, ममता जिन्दल आदि ने सम्मेलन में लखनऊ के सभी क्षेत्रीय व्यापार मण्डल और सभी वैश्य उपवर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की बात कही। संचालन हेमन्त दयाल अग्रवाल एवं आभार ज्ञापन मनोज अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में  अमित गुप्ता,
जगदीश अग्रहरि, महेश साहू दद्दू, दिनेश चौरसिया, अनुराग साहू, प्रियंक गुप्ता, अल्पना गुप्ता, मीना वार्ष्णेय, अभिषेक मित्तल, सर्वेश गुप्ता, रेनू जायसवाल प्रमुख उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button