सेनहाईज़र प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन इस्तेमाल में आसान है, और सर्वश्रेष्ठ ऑडियो प्रदान करता है

सेनहाईज़र ने कार्डिऑयड कंडेंसर माईक्रोफोन, प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन लॉन्च किया, जो स्ट्रीमिंग एवं पोडकास्टिंग का आसान एवं स्टाईलिश समाधान लेकर आया है। इसमें सभी फंक्शंस की सीधी एक्सेसिबिलिटी मिलती है, ताकि स्ट्रीमर, पोडकास्टर और गेमर पूरी तरह से कंटेंट पर फोकस कर सकें। साईड एड्रेस माईक्रोफोन टेबल स्टैंड वर्ज़न के रूप में 10,900 रु. में और प्रोफाईल स्ट्रीमिंग सेट 3-प्वाईंट सेल्फ-लॉकिंग बूम आर्म के साथ 15,999 रु. में आज से केवल एमेज़ॉन.इन पर मिलना शुरू हो गया है।
प्लग इन करते ही आप स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हो जाएंगे।ऑडियो क्वालिटी और आसान इस्तेमाल पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया है।प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन सेनहाईज़र के अवार्ड-विनिंग कंडेंसर कैप्सूल, केई10 पर आधारित है। इसका कार्डिऑयड पिक-अप पैटर्न रियर से आने वाली साउंड का बेहतरीन एटिन्युएशन प्रदान करता है, ताकि स्ट्रीमर की वॉईस फोकस में रहे।ग्लोबल प्रोडक्ट मैनेजर्स बेनी फ्रेंक और डेनिस स्टेजमर्टेन ने प्रोफाईल के डिज़ाईन में इसके इस्तेमाल को आसान बनाने पर भी ध्यान दिया है। फ्रेंक कहा, ‘‘जब आप अपने पोडकास्ट को रिकॉर्ड करते हैं या लाईवस्ट्रीम करते हैं, तब आपको कंटेंट की फिक्र करनी पड़ती है, कमरे में कैसा ट्रीटमेंट हो, कैमरा सेट-अप और श्रोताओं से कैसा संवाद हो आदि, और फिर अंत में आपको जरूरत होती है इस स्थिति में एक जटिल ऑडियो सेट-अप की।’’ फ्रेंक ने बताया, ‘‘इसलिए हमने ऐसी टेक का निर्माण करने की कोशिश की है जो आपकी क्रिएटिव प्रक्रिया में दखल न दे।’’
स्टेजमर्टेन ने कहा, ‘‘इसका डिज़ाईन सरल और प्रभावशाली है, और आपको उलझाता नहीं है। प्रोफाईल को केवल आपके कंप्यूटर या टेबलेट के यूएसबी-सी पोर्ट में लगा दिया जाता है और आपकी डिवाईस स्वयं माईक्रोफोन को पहचान लेती है, और माईक्रोफोन आपकी वॉईस को कैप्चर करने के लिए तैयार हो जाता है। इसके लिए किसी भी इंटरफेस या सॉफ्टवेयर और माईक सैटिंग्स को नियंत्रित करने के लिए किसी अतिरिक्त विंडो को खुला रखने की जरूरत नहीं होती। माईक पर दिए कंट्रोल को स्पर्श करके आप उसे नियंत्रित कर सकते हैं।’’
प्रोफाईल यूएसबी के लॉन्च पर अपना उत्साह साझा करते हुए श्री विपिन पुंगालिया, कंट्री मैनेजर और डायरेक्टर – सेल्स प्रो ऑडियो, सेनहाईज़र इंडिया ने कहा, ‘‘सेनहाईज़र में हम डिजिटल युग में कंटेंट क्रिएटर्स की बढ़ती हुई जरूरतों को समझते हैं। हमारा प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन पोडकास्टर्स, गेमर्स और स्ट्रीमर्स को भरोसेमंद एवं उच्च क्वालिटी का ऑडियो उपकरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमने बेहतरीन साउंड क्वालिटी, ड्यूरेबिलिटी, और डिज़ाईन प्रदान करने के लिए लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी और सामग्री में निवेश किया है, ताकि हमारे यूज़र्स आसानी से अपने काम पर ध्यान दे सकें।’’
प्रोफाईल यूएसबी माईक के सामने की ओर सॉफ्ट-टच, नो-न्वाईज़ म्यूट बटन, माईक्रोफोन के वॉल्यूम के लिए गेन कंट्रोल, वॉईस और कंप्यूटर/टेबलेट ऑडियो के बीच बैलेंस ठीक करने के लिए मिक्स कंट्रोल, तथा हेडफोन मॉनिटरिंग के लिए वॉल्यूम कंट्रोल है। प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन में बैक की ओर एक 3.5 मिमी. सॉकेट द्वारा हेडफोन या ईयरफोन को कनेक्ट किया जा सकता है।
प्रोफाईल पर एलईडी रिंग्स ऑपरेटिंग स्टेटस के बारे में बताते हैं। जब गेन कंट्रोल के चारों ओर एलईडी रिंग हरा हो, तब माईक्रोफोन उपयोग के लिए तैयार है। जब यह लाईट कभी-कभी या पूरे समय पीली रहे, तो माईक क्लिप कर रहा है, और आपको माईक की वॉल्यूम कम करने की जरूरत है। माईक्रोफोन को म्यूट करने पर म्यूट बटन और गेन कंट्रोल के चारों ओर की लाईट रिंग लाल हो जाती है।
प्रोफाईल यूएसबी माईक्रोफोन पर एलईडी रिंग्स यूज़र्स को फौरन ऑपरेटिंग स्टेटस दिखा देती हैं।
माईक प्लेसमेंट हुआ आसान
फ्रेंक ने बताया, ‘‘बॉक्स से निकलते ही प्रोफाईल प्राकृतिक, सुखद साउंड प्रदान करता है, जो आपकी वॉईस को एक्सेनचुएट कर देता है। आप इस अंतर को उन प्लेटफॉर्म्स पर भी सुन सकते हैं, जो ऑडियो को कम्प्रेस करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए इस बेहतरीन कैप्सूल होना बहुत जरूरी था, लेकिन माईक्रोफोन को सही प्लेस करना भी उतना ही जरूरी है। इसे आपके मुँह या साउंड के स्रोत के 15 सेमी. (6 इंच) दूरी के अंदर रखा जाना चाहिए, ताकि आवाज में स्पष्टता और वार्म्थ दोनों मिलें।’’
प्रोफाईल को सर्वश्रेष्ठ पोज़िशनिंग के लिए झुकाया जा सकता है, सेल्फ-लॉकिंग ज्वाईंट से सुनिश्चित होता है कि माईक अपनी पोज़िशन में रहे। सबसे नीचे स्थित 3/8’’ और 5/8’’ कनेक्टर्स की मदद से इस माईक को थर्ड पार्टी टेबल स्टैंड्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जो यूज़र ज्यादा उत्तम प्लेसमेंट चाहते हैं, वो प्रोफाईल स्ट्रीमिंग सेट का उपयोग करें, जिसमें 3-प्वाईंट सेल्फ-लॉकिंग बूम आर्म होता है। अपने स्लीक और मॉडर्न डिज़ाईन एवं इंटीग्रेटेड केबल मैनेजमेंट के साथ बूम आर्म किसी भी ऑन-कैमरा एप्लीकेशन के लिए उत्तम है।
स्टेजमर्टन ने कहा, ‘‘प्रोफाईल मैटल से बना है, इसलिए यह पूरे सफर में एक मजबूत ऑडियो साथी है। यह नए या फिर अनुभवी प्रोफेशनल, दोनों को ही अपने सेटअप को सरल बनाने का बेहतरीन समाधान प्रदान करता है।



