जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में मनाई गयी डॉ. राम मनोहर लोहिया जी की जयन्ती

लखनऊ: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, चिंतक,वि चारक,महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय (विधान सभा गेट नं 6 के सामने) लखनऊ में धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने डा लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। तत्पश्चात् एक विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता पार्टी के बरिष्ठ नेता डा जितेन्द्र सिंह जी ने किया।बिचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया जी बैचारिक नेता थे और वह मूल्यो की राजनीति करते थे ।वे दलितों , पिछड़े, शोषितों, वंचितों एवं मजलूमों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे।डा लोहिया जी गांधी जी के समाजवादी बिचारो से प्रभावित थे और केंद्र की सत्ता जनित बिसंगतियो एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहे। वक्ताओं ने कहा कि आज हमारे सर्वमान्य नेता एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री मा नीतीश कुमार जी सच्चे समाजवादी हैं और लोहिया जी के बताए मार्ग पर चल कर बिहार की जनता की सेवा करते हुए बिहार राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं। आज हम लोग डा लोहिया जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। आज ही शहीदी दिवस भी है इसलिए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पर उपस्थित लोगों द्वारा तीनों शहीद सरदार भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बिचार गोष्ठी का संचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरिशंकर जी पटेल ने किया।वक्ताओं में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन भैया हरिशंकर जी पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डा के के त्रिपाठी, प्रवक्ता कुंवर अजय सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश सचिव अजय चौधरी,बरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा, युवा नेता पप्पू यादव, वरूण वर्मा,एच एन सिंह, राकेश सिंह,एन डी तिवारी, बलराम श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



