उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फ़िल्म अभिनेत्री कंचन अवस्थी बनीं रोटी कपड़ा फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर

लखनऊ :  हैकर फेम बॉलीवुड सिने तारिका कंचन अवस्थी के जन्मदिन के अवसर पर आज रोटी कपड़ा फाउंडेशन ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर घोषित किया। विदित हो कि अभिनेता राहुल राय भी विगत कई वर्षों से संस्था के ब्रांड अम्बेसडर है।
रोटी कपड़ा फाउंडेशन समाज के वंचित वर्ग के लोगों को नि:शुल्क भोजन और कपड़ा उपलब्ध कराने और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध संस्था हैं। संस्था विगत 07 वर्षाें से निरंतर समाज सेवा में रत है। फाउंडेशन के द्वारा प्रतिदिन लगभग 150 गरीब बच्चों को एक समय का भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।


अदाकारा कंचन अवस्थी ने अपना जन्म दिन गोमतीनगर विस्तार स्थित रोटी कपड़ा फाउंडेशन के नि:शुल्क विद्यालय में पढ़ने वाले विपन्न बच्चों के साथ सेलेब्रेट किया और केक काटा। कंचन अवस्थी बच्चों को मिठाइयां और फल बांटने के साथ उनके साथ खाना भी खाया। बच्चे भी अपने बीच फिल्म स्टार को पाकर उत्साहित थे।
कंचन अवस्थी ने संस्था का ब्रांड एम्बेसडर बनना स्वीकार करते हुए कहा कि रोटी कपड़ा फाउंडेशन से मैं 03 वर्षां सेे जुड़ी हुई हूं और जिस समाज ने मुझे इतना कुछ दिया है मेरी जिम्मेवारी है कि मै भी समाज के लिए जो हो सके करूं। उन्होने कहा कि इन बच्चों के बीच आकर जो खुशी मिलती है वो और कहां नहीं। लोगों को चाहिए कि अपना जन्मदिन आदि खुशी के मौके आलीशन होटलों में पार्टी के बजाय इन बच्चों के साथ साझा करें। यह जीवन में आपकी सफलता को सार्थकता प्रदान करेगा।
रोटी कपड़ा फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष चौबे ने कहा कि, गरीबी समाज में सबसे बड़ा अभिशाप है कुछ लोगो के पास इतना है की खर्च नही हो पाता और कुछ को एक वक्त की रोटी और बदन पे कपड़े भी नसीब नही। समाज में यदि हर व्यक्ति अपने आस पास के ही गरीब और वंचितों की सहायता करने लगे तो समाज में किसी को भी भूखा सोना न पड़े।
इस अवसर पर बतौर विशेष सम्मानित अतिथि फिल्म बंधु और सूचना विभाग उप्र सरकार के उप निदेशक दिनेश सहगल,रोटी कपड़ा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष आशुतोष चौबे,संयुक्त सचिव शालिनी तिवारी शिक्षक व अधिकारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button