उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोंगो को समाज के कल्याण के लिए कार्य करते रहना चाहिए :ईश्वर अग्रवाल

समाजसेवा के लिए ईश्वर अग्रवाल जी को नई दिल्ली में गोल्डन इंडियन अवार्ड -2023 से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। कान्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इण्डिया नई दिल्ली में दिवास मेकअप स्टूडियो की प्रस्तुति गोल्डन इण्डियन अवार्ड -2023 समारोह 17 मार्च को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में दिल्ली व अन्य राज्यों से मेकअप आर्टिस्ट सेलिब्रिटीज समाज सेवियों ने शिरकत की।

इस समारोह में ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता आयोजित हुई.कार्यक्रम की विशेष अतिथि बालीवुड कलाकार तनुश्री दत्ता व टीवी कलाकार जिया मानिक थी । कार्यक्रम में पूना के समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल विशिष्ठ अतिथि थे. श्री अग्रवाल को समारोह के आयोजक के एस नेगी, सुनील कुकरेजा, दीक्षा नेगी व तनु श्री दत्ता द्वारा संयुक्त रूप se समाजसेवा के लिए गोल्डन इंडियन अवार्ड -2023 से सम्मानित किया गया.

श्री अग्रवाल श्रीमती नारायणी देवी अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट को 1999 से संचालित कर रहे हैं। इस ट्रस्ट के जरिये गरीब कन्याओं के विवाह का खर्च ट्रस्ट के माध्यम से करते है। दिव्यांगों,बुजुर्गों व निर्धनों को आर्थिक लाभ लगातार दे रहे है। कोरोना काल में श्रीमती नारायणी देवी अग्रवाल चेरिटेबल की अहम भूमिका रही जब लोग एक दूसरे के सम्पर्क में आने से बच रहे थे। उस वक्त श्री ईश्वर अग्रवाल ने आक्सीजन सिलेंडर,भोजन व अन्य जरूरत की सामग्री देकर लोगों की तन, मन धन से सेवा की।

श्री अग्रवाल का कहना है कि अभी तक इस चेरिटेबल इष्ठ को स्वयं के आर्थिक खर्च पर चला रहे है यदि भारत सरकार से सहयोग मिल जाय तो और अच्छी तरह से समाज सेवा के कार्य को संचालित करेंगे।


श्री ईश्वर अग्रवाल जी को वर्ष 2010 व 2011 मे अष्टविनायक प्रतिष्ठान द्वारा सेवा भूषण पुरस्कार प्रदान किया गया। वर्ष 2012 में कल्वाश यशवंतराव तंत्रपाले प्रतिष्ठान व फुले द्वारा सम्मानित किया गया.
वर्ष 2012 में यशराज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा व वर्ष 2013 में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जागृति विचार द्वारा समाज सेवा भूषण पुरस्कारप्रदान किया गया.
अग्रसेन युवक मंच द्वारा वर्ष 2015 में सम्मान मिला.
स्वराज निर्माण सेना द्वारा वर्ष 2015 में व वर्ष 2016 में श्रीमद् राम कथा योजना द्वारा सन्मान चिन्ह (प्रतीक) दिया गया। डॉ जाकिर हुसैन उर्दू स्कूल के माध्यम से सम्मान चिन्हा (प्रतीक) द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही सांसद, विधायक व स्थानीय नेताओं द्वारा सम्मानित किया जाता रहा हैं.श्री अग्रवाल का कहना है कि लोंगो को समाज के कल्याण के लिए कार्य करते रहना चाहिए और लोगों के जीवन में खुशियों को समृद्ध करें. प्राकृतिक कारणों से प्रभावित व्यक्तियों के कल्याण के लिए कार्य करें.
कैंसर, तपेदिक और एड्स रोगी के कल्याण के लिए कार्य करें। अन्वेषकों और अनुसंधानकर्ताओं के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए. जरूरत पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद के लिए तैयार रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button