उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जी-20 की थीम पर रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला 17 मार्च से

लखनऊ । रवीन्द्रालय चारबाग लान में कल 17 मार्च से लखनऊ पुस्तक मेला प्रारम्भ हो जायेगा। मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। जी-20 थीम पा आयोजित किताबों का यह मेला यहां 26 मार्च तक चलेगा। मेले में पार्किंग की समुचित व्यवस्था के साथ ही स्टालों के लिए 10 हज़ार वर्गफीट में वाटर प्रूफ पाण्डाल और पांच हजार वर्गफीट में सांस्कृतिक पाण्डाल तैयार किया गया है। निःशुल्क प्रवेश वाले इस वार्षिक पुस्तक मेले में अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक आध्यात्मिक आयोजन विविध चर्चाओं, विमोचन, काव्य समारोहों आदि के संग चलेंगे।
आयोजक मनोज सिंह चंदेल ने बताया कि बहुत से पुस्तक विक्रेताओं और प्रकाशकों ने मेले में स्टाल सजाना प्रारम्भ कर दिया है। प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक जारी रहने वाले और एकदम फ्री इण्ट्री वाले इस मेले में जहां इस पुस्तक मेले में किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत तक छूट हर खरीदार को मिलेगी वहीं पुस्तक प्रेमियों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। बहुत से स्टालों के बीच काठमांडू नेपाल से विशेष रूप से पुस्तक मेले में सहभागिता के लिए आ रहा ओशो तपोवन का स्टाल विशिष्ट होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button