उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सतेंद्र पटेल बने जदयू के नए प्रदेश संयोजक, कार्यकर्ताओं में उत्साह

लखनऊ : 12 मार्च 2023 रविवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में संपन्न कार्यकर्ता बैठक में मिर्जापुर से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन  सत्येंद्र पटेल  को जदयू उत्तर प्रदेश के नए संयोजक के रूप में  राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  अनूप सिंह पटेल  के अनुशंसा पर नियुक्त किया गया ।

नियुक्ति पर जदयू उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने  सतेंद्र पटेल को अपनी बधाई एवम समर्थन दिया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल  ने अपने विदाई भाषण में सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जिस प्रकार विगत कई वर्षों से उनको सहयोग प्रदान कर रहे है उसी प्रकार  सतेंद्र पटेल को अपना सहयोग और समर्थन देते रहे ,साथ ही उन्होंने ये आशा व्यक्त की  सतेंद्र पटेल जी की अगुआई में उत्तर प्रदेश में सगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजीव रंजन ने  सतेंद्र पटेल को बधाई देते हुए कहा कि अपने कुशल नेतृत्व क्षमता से जल्द ही पूर्व निर्धारित 5 लाख सदस्यों का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। साथ ही उन्होंने पूर्व अध्यक्ष श्री अनूप सिंह पटेल जी को अभी तक कुशलतापूर्वक संगठन को संचालित करने के लिए धन्यवाद दिया और यह घोषणा की कि उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया जाएगा।

बैठक में उपस्थित उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री बिहार सरकार माननीय श्रवण कुमार जी ने श्री सत्येंद्र पटेल जी को बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है और संगठन बनाने में श्री सत्येंद्र पटेल की हर संभव सहायता की जाएगी।

सम्मेलन में बिहार विधान परिषद के सदस्य  डॉक्टर अफाक अहमद खान साहब एवं रविंद्र प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने भी अपना समर्थन एवं आशीर्वाद नए संयोजक को प्रदान किया।

नवनियुक्त संयोजक  सत्येंद्र पटेल ने अपने संबोधन में सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया एवं नई जिम्मेदारियों को ग्रहण करते हुए सभी को धन्यवाद देते हुए ये ऐलान किया कि सभी का समर्थन एवम सहयोग से निर्धारित समय के पहले निर्धारित लक्ष्य से भी ज्यादा सदस्यता प्राप्त किया जाएगा और आगामी चुनाव केंद्र एवं राज्य की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष  चंदेश्वर सिंह महा सचिव संगठन भैया हरिशंकर जी ,महासचिव शैलेंद्र वर्मा , अवधेश सिंह , आवलेश सिंह , प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के के त्रिपाठी , सुभाष पाठक ,कुंवर अजय सिंह प्रदेश, कार्यालय प्रभारी  ओ पी वर्मा ,डॉ जितेंद्र सिंह ,प्रदेश सचिव श्री विशाल श्रीवास्तव , रमेश मिश्रा समेत कई जिले जिलों से आए हुए जिलाध्यक्ष गण एवं आम कार्यकर्ता गण के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  आर पी चौधरी जी समेत सभी ने नवनियुक्त संयोजक  सत्येंद्र पटेल जी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया।
सत्येंद्र पटेल ने अपना प्रदेश का दौरा आरंभ कर दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button