उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल के 41 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
समापक प्रपत्र प्रदान करते हुए किया गया सम्मानित

लखनऊ : अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 28 फरवरी 2023 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 41 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुएI इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 10 मार्च 2023 को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी कोसमापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा|

इन कर्मचारियों को कुल रु० 12,25,35,049/- का भुगतान किया गया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया |

इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की I



