उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कलर्स पर एकता कपूर के आगामी शो ‘बेकाबू’ में मोनालिसा का रेट्रो मेकओवर चुराएगा दर्शकों का दिल

लखनऊ : कलर्स के नये शो ‘बेकाबू’ के साथ एक रहस्‍यमयी दुनिया की सैर करने के लिये तैयार हो जाईये। इस शो का निर्माण बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स द्वारा किया गया है और यह दृश्‍यों के मामले में बेहद कमाल का है। शालीन भनोट, ईशा सिंह और मोनालिसा इस शो में क्रमश: एक राक्षस, परी और एक खलनायिका का किरदार निभाते नजर आयेंगे। काल्‍पनिक दुनिया की एक दिलचस्‍प कहानी और प्रतिभाशाली कलाकारों से सजा ‘बेकाबू’ शानदार वीएफएक्‍स और कमाल के लुक्‍स के साथ निश्चित रूप से दर्शकों को एक रोमांचक अनुभव देगा। इस शो के प्रीमियर को लेकर एक ओर जहां दर्शकों का उत्‍साह बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर शो में मुख्‍य विरोधी का किरदार निभा रहीं मोनालिसा इस आगामी शो में अपने शानदार लुक्‍स से दर्शकों को बेकाबू करने के लिये तैयार हैं। इस फैंटेसी रिवेंस ड्रामा में अपने किरदार को बखूबी प्रस्‍तुत करने के लिये खूबसूरत मोनालिसा को 80 के दर्शक का आकर्षक रेट्रो मेकओवर दिया गया है। श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित नेने, दिव्‍या भारती और रवीना टंडन सहित हिन्‍दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों से प्रेरित मोनालिसा का अवतार रेट्रो बॉलीवुड की सौम्‍यता एवं चकाचौंध को दिया गया ट्रिब्‍यूट है। ड्रैमेटिक केशसज्‍जा (हेयरडूज) और सुशोभित परिधानों (आउटफिट्स) के साथ मोनालिसा अपने अनूठे स्‍टाइल स्‍टेटमेंट्स एवं परफॉर्मेंस से बीते जमाने के आकर्षण को फिर से परदे पर लाने के लिये तैयार हैं। अपने इस किरदार के लिये उन्‍होंने एथनिक ज्‍वेलरी के साथ चमक-दमक वाली साड़ियों से लेकर इंडियन एवं वेस्‍टर्न कपड़े तक पहने हैं। मोनालिसा ने अपने शोज में अपने असाधारण स्‍टाइल स्‍टेटमेंट्स और परफॉर्मेंसेज से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। कलर्स के नये शो ‘बेकाबू’ में एक विलेन के रूप में मोनालिसा का परफॉर्मेंस और उनका स्‍टाइल गेम देखना बेहद दिलचस्‍प होगा।

मोनालिसा ने शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुये कहा, “मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानती हूं कि इससे पहले भी कलर्स का हिस्‍सा रह चुकी हूं और अब इसके नये शो ‘बेकाबू’ के लिये एक बार फिर से कलर्स परिवार में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह प्रतिशोध की एक अनूठी काल्पनिक कहानी है। यह शो मेरे लिये अपने किरदार की विभिन्‍न परतों को उजागर करने का एक बिल्‍कुल सटीक अवसर है। इसमें मेरे किरदार को दो अलग-अलग युगों के दो बिल्‍कुल अलग रूपों में दिखाया गया है। एक अपने जमाने की जानी-मानी महिला का है और दूसरा एक ग्‍लैमरस रहस्‍यमयी प्राणी । मुझे उम्‍मीद है कि इन दो रूपों के माध्‍यम मैं कुछ नया करके दिखा पाऊंगी। एक विरोधी का किरदार निभाना, जो मल्‍टीवर्स पर शासन करने के लिये किसी भी हद तक जायेगी, मेरे लिये एक रोमांचक चुनौती रही है। मेरा गेट-अप मेरे किरदार के उद्देश्‍य के बिल्‍कुल अनुरूप है। मैं अपने लुक एवं शो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और मुझे उम्‍मीद है कि मैं अपने हुनर से उनका भरपूर मनोरंजन कर पाऊंगी।‘’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button