उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में उद्योग बढ़ने की प्रबल है संभावनाएं, व्यापारी सरकार की नीतियों का लाभ उठाएं : जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने वाणिज्य बंधु की बैठक में उठायी, राजधानी के व्यापारियों की समस्याएं

लखनऊ : कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी लखनऊ  सूर्यपाल गंगवार की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित हुई. वाणिज्य बंधु की बैठक में राजधानी के विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी से इन्वेस्टर्स समिट के परिपेक्ष में व्यापारियों की भी सहभागिता कराए जाने की बात कही जिलाधिकारी लखनऊ ने वाणिज्य बंधु की बैठक में राजधानी के व्यापारियों को भी समूह बनाकर अपने ट्रेड से संबंधित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा व्यापार बढ़ाने के गुर सिखाए एवं उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा जिला प्रशासन व्यापारियों की हर संभव मदद करेगा तथा सब लोग मिलकर लखनऊ को आगे बढ़ा सकेंगे. उन्होंने कहा लखनऊ के लोग बैंकों में अपने द्वारा जमा किए गए धन के अनुपात में ऋण कम लेते हैं व्यापारियों को ऋण लेने के लिए,अपने व्यापार को बढ़ाने हेतु आगे आना चाहिए.

उन्होंने कहा लखनऊ में उद्योग की अनेक संभावनाएं हैं तथा सरकार की अनेकों नीतियां हैं जिसका व्यापारी लाभ उठा सकते हैं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी महोदय से लखनऊ में व्यापारियों को औद्योगिक इकाइयां लगाने हेतु जागरूक करने में अपना सहयोग करने का वायदा किया.

बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने राजधानी की विभिन्न बाजारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने भूतनाथ मार्केट में पुनः अवैध अस्थाई अतिक्रमण होने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त को तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया इसके अतिरिक्त बैठक में खजाना मार्केट आशियाना में नगर निगम द्वारा बनाए गए वेंडिंग जोन की पुनः समीक्षा करते हुए वेल्डिंग जोन को अन्यत्र शिफ्ट करने की बात कही तथा खजाना मार्केट आशियाना में अराजक तत्वों द्वारा खुलेआम अपने वाहनों में शराब पीने की शिकायत की जिसका जिलाधिकारी महोदय ने बैठक में मौजूद डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया बैठक में कपूरथला आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी ब्रह्म प्रकाश अवस्थी एवं राजू रस्तोगी ने कपूरथला में व्यापारियों के लिए पब्लिक टॉयलेट की मांग की तथा गूंगे नवाब पार्क, प्रताप मार्केट अमीनाबाद के आसपास की खराब सड़कों को सही कराने तथा गौरी बाजार सरोजिनी नगर में नाले की सफाई ना होने के कारण जलभराव की समस्या तथा निराला नगर में विवेकानंद रोड पर महिंद्रा वर्कशॉप के सामने नाले की सफाई के दौरान नाले को खुला छोड़ने की शिकायत करते हुए हटाए गए पत्थरों को पुनः लगाने की मांग की जिलाधिकारी महोदय ने सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

जिलाधिकारी ने बैठक में समस्याओं के समाधान के संबंध में कई निर्देश दिए
1. व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए नगर निगम एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण में मंडलों के व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ होंगी प्रतिमाह बैठक
2. भूतनाथ मार्केट से हटाया जाएगा अवैध अतिक्रमण
3. रोड मैप बनाकर स्मार्ट सिटी के कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा क्षेत्रीय स्तर पर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से भी लिया जाएगा फीडबैक
4. जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की होगी, नियमित रूप से मासिक बैठक
5. यदि मकान मालिक गृह कर नहीं जमा करता है तो किराएदार दुकानदार अपने द्वारा प्रयोग की जा रही दुकान का गृह कर मकान मालिक की आई डी में जमा कर सकेंगे
वाणिज्य बंधु बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ,प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ,लखनऊ उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव ,अमित श्रीवास्तव, भूतनाथ मार्केट के महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, लालबाग लवलेन मार्केट के पदाधिकारी गौस अहमद सहित विभिन्न अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे बैठक में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक, अपर नगर आयुक्त अभय पांडे
मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button