बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने गृह ऋण की ब्याज दरों में 40 बीपीएस की कटौती कर 8.50 फीसदी किया
एमएसएमई ऋण की ब्याज दरों को घटाकर 8.40% किया

लखनऊ : भारत के सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने अपनी गृह ऋण ब्याज दरों में 40 आधार अंकों (बीपीएस) की कटौती करके 8.50% करने की घोषणा की। इसके अलावा, बैंक ने अपने एमएसएमई ऋण की ब्याज दरों को भी कम करके 8.40%* कर दिया है। दोनों पेशकश 5 मार्च, 2023 से प्रभावी हैं और 31 मार्च, 2023 तक सीमित अवधि के लिए वैध हैं। यह उद्योग में सबसे कम और सबसे प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों में से एक है।
ब्याज दरों को कम करने के अलावा, बैंक गृह ऋण की प्रक्रिया शुल्क पर 100% की छूट और एमएसएमई ऋण की प्रक्रिया शुल्क पर 50% की छूट भी दे रहा है।
गृह ऋण की यह नई 8.50%* प्रति वर्ष की शुरुआती दर नए गृह ऋण, बैलेंस ट्रांसफर के साथ-साथ घर की मरम्मत (होम इम्प्रूवमेंट) के लिए ऋण हेतु आवेदन करने वाले कर्जदारों के लिए उपलब्ध है। दर उधारकर्ता के क्रेडिट स्कोर से जुड़ी है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक, श्री अजय के खुराना ने कहा, “बैंक गृह ऋण की ब्याज दरों में कटौती कर एक बहुत ही विशेष सीमित अवधि के लिए 8.50% की पेशकश करके खुशी हो रही है। वर्तमान परिदृश्य में जहां ब्याज दरें काफी बढ़ गई हैं, यह पेशकश घर खरीदारों के लिए घर की खरीदारी को अधिक किफायती बनाएगी। एमएसएमई क्षेत्र के लिए ब्याज दरों में कमी से इच्छुक उद्यमियों को और समर्थन मिलेगा और उनकी विकास महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।”
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने गृह ऋण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को भी आसान बनाया है। ग्राहक बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉग इन करके या बैंक की वेबसाइट पर जाकर 30 मिनट* के भीतर गृह ऋण के लिए डिजिटल रूप से आवेदन कर सकते हैं और स्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक पूरे भारत में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की किसी भी शाखा में जाकर भी ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।



