उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिलाओ द्वारा  रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की उपस्थिति में धामपुर रेलवे स्टेशन पर नवीन स्टेशन भवन का शिलान्यास किया 

रेल मंत्री ने धामपुर, नजीबाबाद और हल्दौर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ : रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव , महाप्रबंधक /उत्तर रेलवे / आशुतोष गंगल तथा मुख्यालय /उत्तर रेलवे के शाखा अधिकारियों के साथ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे।

मण्डल रेल प्रबंधक  अजय नन्दन तथा मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने  रेल मंत्री का मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया।  रेल मंत्री ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा नव निर्मित फुट ओवर ब्रिज पर निर्माणाधीन लिफ्ट के लिए चल रहे कार्य का निरीक्षण किया तथा इस फुटओवर ब्रिज के लिए एस्केलेटर साइड का निरीक्षण भी किया। इसके साथ- साथ रेल मंत्री ने स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारी से संवाद किया ।
रेल मंत्री विशेष रेलगाड़ी द्वारा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से संरक्षा एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ विशेष रेलगाड़ी के इंजन में फुट प्लेट करते हुए मण्डल के धामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।
मण्डल के धामपुर रेलवे स्टेशन  विधायक(धामपुर) अशोक कुमार राणा,  विधायक(नहटौर) ओम कुमार राणा तथा अनेक जनप्रतिनिधिगणों एवम महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, आशुतोष गंगल तथा मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने स्वागत किया।


विधायक ( धामपुर ) अशोक कुमार राणा ने माननीय रेल मंत्री को धन्यवाद देते हुए इस अवसर पर कहा कि 138 साल बाद धामपुर को नया रेल भवन मिलेगा, नया स्टेशन भवन बनने से क्षेत्र की जनता को गर्व का अनुभव होगा,यह धामपुर के लिए एक स्वर्णिम इतिहास में लिखा जायेगा। महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे,  आशुतोष गंगल एवम मण्डल रेल प्रबन्धक,मुरादाबाद मण्डल,  अजय नन्दन ने रेल मंत्री का इस अवसर पर धामपुर आगमन पर धन्यवाद दिया।
महिलाओ द्वारा,माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की उपस्थिति में धामपुर रेलवे स्टेशन पर नवीन स्टेशन भवन का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर माननीय विधायक(धामपुर) अशोक कुमार राणा , महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, आशुतोष गंगल, मण्डल रेल प्रबंधक,मुरादाबाद मण्डल,  अजय नन्दन तथा उत्तर रेलवे मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं मुरादाबाद मण्डल के सभी शाखा प्रमुख एवम वरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित रहे।
मंत्री ने धामपुर रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में उपस्थित जनता, जनप्रतिनिधि, यात्रिगणों, पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि धामपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने हेतु इस नए बनने वाले विशाल भवन के अतिरिक्त धामपुर में जैतरा फाटक के पास एक अंडर पास, धामपुर शुगर मील के पास एवम स्योहारा में एक-एक फ्लाई ओवर का शीघ्र निर्माण कराया जायेगा।
माननीय मंत्री ने मण्डल के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर नजीबाबाद स्टेशन पर किए जाने वाले विकास कार्यों पर सम्बंधित रेल अधिकारियों से चर्चा की ।
नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या- 1 पर “एक स्टेशन एक उत्पाद ” के काष्ठ कला एवं हैंडीक्राफ्ट के स्टॉल का भी माननीय रेलमंत्री  अश्वनी वैष्णव ने निरीक्षण किया तथा स्टाल पर रखे काष्ठ कला की वस्तुओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button