उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 एवं 28 जनवरी को होगी

दिल्ली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 27 एवं 28 जनवरी को होगी

नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री हरीश खुराना ने बताया है कि दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक 27 एवं 28 जनवरी को नई दिल्ली में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की अध्यक्षता में होगी।

कार्यकारिणी प्रमुख प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल हैं, सह प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा हैं और व्यवस्था प्रमुख प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह हैं।

इस कार्यकारिणी का पहला सत्र 27 जनवरी की शाम को प्रदेश कार्यालय में होगा जिसमें वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे और 28 जनवरी को डॉ. अम्बेडकर भवन सभागार में होगा जिसमें तीन सत्र होंगे और एक महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रस्ताव पारित होगा। केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर 28 जनवरी को बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुनील बंसल समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

इस कार्यकारिणी बैठक की विशेषता होगी कि 27 जनवरी की शाम को प्रतिनिधियों के लिए पुरानी दिल्ली के भोजन की व्यवस्था होगी तो 28 जनवरी को दोपहर के भोज में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को परोसा जाएगा।

इस कार्यकारिणी बैठक में व्यवस्था में पार्टी ने अपने प्रकोष्ठों से जुड़े नए कार्यकर्ताओं को व्यवस्था दायित्व दिए है।

– मीडिया विभाग
9811040330
9711489242

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button