उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश में मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं:कृषि उत्पादन आयुक्त

सरकार मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार

लखनऊ : प्रदेश में मत्स्य विकास की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन योजना भवन, लखनऊ में किया गया।

कार्यशाला में कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में मत्स्य उत्पादन के लिए अपार संभावनाएं हैं। हमारे प्रदेश की भौगोलिक संरचना मत्स्य उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों को भी सामान्य कृषकों की भांति विद्युत कनेक्शन देने की कार्यवाही की जायेगी। कार्यशाला में मात्सिकीय क्षेत्र के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों द्वारा गहरे तथा बड़े जलाशयों मंे केज स्थापित कर पंगेशियस मछली के पालन के लिए जानकारी दी गयी। कार्यशाला में प्रदेशभर के मत्स्य पालकों ने एक-दूसरे से अपने विचार और समस्याएं सांझा कर यथासंभव समाधान का भी सुझाव दिया।
कार्यशाला में कृषि उत्पादन आयुक्त ने मत्स्य पालकों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण तथा ज्ञानार्जन के लिए टीम बनाकर देश के उन क्षेत्रों में भेजा जाय जहां व्यवसायिक स्तर पर मत्स्य पालन किया जा रहा है, जिससे हमारे प्रदेश के मत्स्य पालक नई तकनीक व जानकारी हासिल कर सकें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरविन्द दास चेयरमैन सीआईआई, डाॅ. अरूण कोड़ियार, एन.एस. रहमानी संयुक्त निदेशक मत्स्य, श्री पुनीत कुमार उप निदेशक मत्स्य, मोनिषा सिंह प्रबंध निदेशक, l अंजना वर्मा उप निदेशक, एजाज अहमद नकवी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं प्रदेशभर से आये मत्स्य उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button