उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

इण्टर डिपार्टमेण्टल लीग(T-20 क्रिकेट) अंबर प्रताप सिंह और इमरान हसन ने कामर्शियल चैलेंजर्स को दिलाई जीत

लखनऊ । मैन ऑफ़ द मैच इमरान हसन 03 विकेट की गेंदबाजी और अंबर प्रताप सिंह (17) की उपयोगी पारी से कामर्शियल चैलेंजर्स ने इण्टर डिपार्टमेण्टल लीग(T-20 क्रिकेट) में मेडिकल हीरोज़ को 03 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान शुरू किया।

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में आज ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित लीग में खेले गए मैच में कामर्शियल चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मेडिकल हीरोज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 08 विकेट पर 118 रन बनाये। जिसमें डालू राम ने सर्वाधिक 34 रन, पी.के सिंह ने 28 व अजय कुमार मीना ने 22 रनों का योगदान किया। कामर्शियल चैलेंजर्स से इमरान हसन ने 03, मोनू राज, ए.थापा, गुरमीत सिंह व महेश प्रताप ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।


जवाब में कामर्शियल चैलेंजर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11.2 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बनाकर मेडिकल हीरोज से मैच जीत लिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज अंबर प्रताप सिंह ने 12 गेंदों पर 2 चौके से 17 रन बनाते हुए टीम को तेज शुरुआत दी। इसके अलावा मोनू राज ने 24 रन, आगा शाकिर ने नाबाद 20, सौरभ सिंह ने नाबाद 17 व विशाल पाण्डेय ने 16 रन का योगदान दिया। मेडिकल हीरोज की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय कुमार मीना ने 02 जबकि मुकेश कुमार व डालू राम ने 01-01 विकेट हासिल किये।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button