उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गांव में दिखने लगा नशामुक्त आंदोलन का असर

बलसिंहपुर में नशामुक्त चौपाल विद दवाई-रजाई का हुआ सफल आयोजन

  1. बीकेटी/लखनऊ।नशामुक्त चौपाल विद दवाई-रजाई में जिला प्रभारी अनिल अग्रवाल ने ग्रामीणों को तमाम प्रकार के नशे और उसके दुष्परिणाम बताए। उन्होंने चौपाल में नशे से होने वाली जनहानि, धनहानि व मानहानि पर विस्तृत चर्चा की।

आंदोलन के ब्लॉक प्रभारी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि वे लोग अपने बच्चों को गुटखा-तम्बाकू की पहली चुटकी, बीड़ी-सिगरेट की पहली फूंक और बियर-शराब की पहली घूँट से बचाएं। सब लोग अपने परिवार को नशामुक्त बनाने की कोशिश करें। उनकी बात पर ग्रामीणों ने आजीवन नशामुक्त रहने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
नशामुक्त समाज आंदोलन से प्रभावित होकर बीबीपुर की रेशमा ने गुटखा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड़िया के ससुर लक्ष्मण प्रसाद एवं बलसिंहपुर की ग्राम पंचायत सदस्य रोली रावत के पति प्रमोद रावत ने शराब छोड़ने का ऐलान किया। आंदोलन की तरफ से दोनों को नशामुक्त सेनानी का खिताब देकर सम्मानित किया गया।

नशामुक्त चौपाल विद दवाई-रजाई के दौरान डॉ अनिल वर्मा की टीम ने करीब 400 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। विभिन्न प्रकार के रोगियों को मुफ्त में सलाह और दवाएं दी गईं। वहीं, गांव के 11 निर्धन परिवारों को आरआर परिवार की तरफ से नशामुक्त रजाई व बच्चों को स्टेशनरी किट भेंट की गई।


नशामुक्त चौपाल में पूर्व प्रधान रमेश पाल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार आदि ने अपनी ग्राम पँचायत को नशामुक्त बनाने की बात कही। अंत में ग्रामीणों ने एक स्वर में क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला व सांसद कौशल किशोर से सामुदायिक भवन (बारातघर) की मांग की।


इस चौपाल के आयोजन में भाजपा नेत्री मालती मौर्य, नशामुक्त सेनानी अभिषेक अवस्थी व अभिषेक मिश्रा आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button