उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारियों ने चारबाग, भूतनाथ, बाजारों में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

लखनऊ :”व्यापारी मंगल दिवस” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी की विभिन्न बाजारों के व्यापारियों  , शनिवार को नगर निगम में व्यापारी मंगल दिवस आयोजित हुआ जिसमें महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार एवं सभी जोनल अधिकारी और टैक्स ऑफिसर मौजूद रहे इस मौके पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में राजधानी के विभिन्न बाजारों के व्यापारी भी भारी संख्या में अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने महापौर से भूतनाथ मार्केट में दोबारा अतिक्रमण हो जाने की शिकायत की, आदर्श व्यापार मंडल के नगर महामंत्री एवं कैंट प्रभारी मोहित कपूर ने आलमबाग मार्केट में सार्वजनिक शौचालय बनवाने, पेयजल की व्यवस्था कराने का पत्र दिया तथा महापौर से नगर निगम द्वारा आलमबाग मार्केट में नगर निगम द्वारा दोपहिया वाहनों को उठाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए शिकायत की तथा तत्काल कार्रवाई रुकवाने की मांग करते हुए कहा इससे ग्राहकों को भारी असुविधा हो रही है व्यापार पर विपरीत असर पड़ रहा है
रिंग रोड आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रिंग रोड मार्केट के सामने से होकर जा रहे नाले की सफाई का पत्र दिया चारबाग के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र शर्मा ,श्याम सिंह वासुदेव कालरा ने चारबाग में पुनः बढ़ गए अतिक्रमण की शिकायत की
महापौर ने सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के आदेश दिए तथा उन्होंने कहा नगर निगम द्वारा एक बार अतिक्रमण हटा देने के बाद स्थानीय पुलिस की जिम्मेदारी है लेकिन व्यापारियों की शिकायत पर पुनः अतिक्रमण हटाया जाएगा
निराला नगर के व्यापारी एवं आदर्श व्यापारमंडल के नगर उपाध्यक्ष रोहित जयसवाल ने निराला नगर में नाले के ऊपर पत्थर लगाए जाने की मांग की
व्यापारी मंगल दिवस में लखनऊ के महामंत्री संजय त्रिवेदी ,लखनऊ महामंत्री मोहित कपूर ,चारबाग के वरिष्ठ व्यापारी नेता सुरेंद्र शर्मा, वासुदेव कालरा, श्याम सिंह, ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, राजू रस्तोगी, मोहम्मद इरफान ,रोहित जयसवाल सुधीर केसरवानी देवराज अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button