बिग प्रोजेक्ट्स के पुरुजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर आयोजित किया मिस्टर एंड मिस उत्तर प्रदेश आइडियल एवम यूपी बिगेस्ट अवॉर्ड्स नाइटस शो
प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्नेहा केसरवानी को सेलिब्रिटी गेस्ट आरुषि हाण्डा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया

सबसे कम उम्र में सबसे ज़्यादा शो कराने का ख़िताब पुरुजीत सिंह के है नाम
लखनऊ : कहते है की प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती कोई भी बाधा प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती हैं। जरूरत है प्रतिभाओं को मौका देने की लखनऊ में एक ऐसा नाम है पुरुजीत सिंह का पुरुजीत सिंह ने राजधानी लखनऊ में प्रतिभाशाली कलाकारों को एक बेहतर मंच देने के लिए लिली होटल में एक शो का आयोजन कराया.
लिली होटल में आयोजित इस शो के माध्यम से कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई इस कार्यक्रम में किड्स ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई जिसके बार वहाँ मौजूद लोगो ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया.
इस शो में प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट स्नेहा केसरवानी को सेलिब्रिटी गेस्ट आरुषि हाण्डा ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया है स्नेहा मेकअप आर्टिस्ट की फ़ील्ड में एक उभरता हुआ नाम है कई फ़िल्म अभिनेत्रियों के अलावा ये लखनऊ में मॉडल्स के भी मेकअप का काम देखती है.
इस कार्यक्रम में ईशान दयाल ,राजेश कुमार योगेश पांडे, ज्ञान सिंह,रेखा उपाध्याय, सत्यम पांडे और तरन सिंह भाटिया सहयोगी रहे. इस शो का आयोजन विद रोडमास्टर साइकिल ,वेदांत ग्रुप एंड एडोन्मो कंपनी ,कार्यक्रम प्रस्तुति बिग प्रोजेक्ट्स और बी एस प्रोडक्शन, लिल्ली प्रोडक्शन हाउस और इस शो के आयोजक एसकेपी वेलफेयर सोसाइटी के सोनू कुमार सचिव ,बिग प्रोजेक्ट्स के पुरुजीत सिंह और भवनीत सिंह के द्वारा किया गया.
इस शो की कोरियोग्राफी और ग्रूमिंग सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर विकास शाक्य के साथ डा• दीप्तिश्री सिंह और ललित सिंह ने किया| इस कार्यकम के संयोजक एसकेपी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव सोनू कुमार ने बताया कि इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राहुल गुप्ता जी और वेदांत ग्रुप के डायरेक्टर पंकज सिंह है।
होटल लिल्ली विलास के डायरेक्टर दमन सेठी के साथ साथ सेलिब्रिटी आरुषि हांडा MTv एक्ट्रेस,सचिन वशिष्ठ और फेमिना मिस इंडिया शयंतिका डे ,प्रीति कुमार के साथ साथ पूरे भारत से सिने सितारो ने इस शो में शिरकत किया।इस शो के समापन के बाद कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित भी किया गया.



