उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अमीनाबाद बनेगा लखनऊ का सबसे सुंदर और सुव्यवस्थित बाजार : बृजेश पाठक

व्यापारी और पटरी दुकानदारों के समन्वय से बनेगा स्वच्छ ,सुंदर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित अमीनाबाद बाजार : बृजेश पाठक

लखनऊ : पुरुषार्थी मर्चेंट एसोसिएशन (मोहन मार्केट अमीनाबाद ) के तत्वावधान में नव वर्ष के अवसर पर अमीनाबाद बाजार के सभी क्षेत्रीय व्यापारिक संगठनों के समन्वय से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहीं ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष अभिषेक खरे द्वारा की गई , आयोजन में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे । अमीनाबाद संघर्ष समिति के संयोजन में उपस्थित अमीनाबाद के समस्त व्यापारियों की ओर से अभिषेक खरे द्वारा मांग रखी गई की अमीनाबाद बाजार दो सौ वर्षों से अधिक पुराना ऐतिहासिक बाजार है तथा अतिक्रमण, अव्यवस्था तथा व्यवस्थित पार्किंग ना होने के कारण मृतप्राय होता जा रहा है तथा अपनी आभा खो चुका है ।

यहां के व्यापारियों तथा पटरी दुकानदारों दोनों को ग्राहकों के अभाव में अपनी अजीब का हेतु संघर्ष करना पड़ रहा है यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा इस गंभीर विषय को संज्ञान में नहीं लिया तो व्यापारियों तथा पटरी दुकानदार दोनों ग्राहकों की कमी के कारण इस ऐतिहासिक बाजार से पलायन करने को मजबूर होंगे । उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने उद्बोधन में व्यापारियों तथा पटरी दुकानदारों को आश्वासन दिया कि अमीनाबाद को स्वच्छ, सुंदर , सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के समन्वय प्रस्ताव पर अति शीघ्र व्यापारियों और पटरी दुकानदारों की अधिकारियों के साथ बैठक कर अमीनाबाद को सुव्यवस्थित करने हेतु खाका तैयार किया जाएगा । उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मोहन मार्केट ,गुरुनानक मार्केट भोपाल हाउस समेत नगर निगम की सभी मार्केटो से पुरानी दर पर किराया जमा कराने का आश्वासन भी दिया तथा व्यापारियों की ओर से नगर निगम को विश्वास दिलाया कि कोर्ट के निर्णय आने के उपरांत किराए पर जो भी निर्णय होगा उसके अनुसार किराया जमा किया जाएगा । महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी सहमति जताते हुए कहा कि वह नगर आयुक्त से आग्रह करेंगी की पुरानी दर पर किराया जमा किया जाए तथा कोर्ट का निर्णय आने के उपरांत निर्णय के अनुसार किराया व्यापारियों द्वारा जमा किया जाएगा ।

सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सभी व्यापारियों को नववर्ष पर बधाई देते हुए कहा कि अमीनाबाद से उनका अत्यंत पुराना संबंध है तथा इस बाजार की बेहतरी के लिए वह भी अपने स्तर पर भरसक प्रयास करेंगे तथा व्यापारियों और पटरी दुकानदारों के अमीनाबाद बाजार को सुधारने के इस समन्वय प्रस्ताव को रक्षा मंत्री तथा सांसद माननीय राजनाथ सिंह जी को अवगत कराएंगे । आयोजन में प्रमुख रूप से अमीनाबाद संघर्ष समिति के संयोजक विनोद अग्रवाल तथा जितेंद्र सिंह चौहान समेत मोहन मार्केट के अध्यक्ष मनविंदर सिंह बॉबी , करमजीत सिंह ,जसवीर सिंह ,नरेंद्र सिंह, अनुराग ग्रोवर ,विमल दलवानी, सतीश शर्मा, रविंद्र गुप्ता विजय शर्मा मनीष गुप्ता , प्रियंक गुप्ता समेत भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button