उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के प्रियंक गुप्ता बने महामंत्री

लखनऊ : निरालानगर स्थित निजी प्रतिष्ठान में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन लखनऊ महानगर युवा इकाई की बैठक की अध्यक्ष अनुराग साहू की अध्यक्षता संपन्न हुई.

इस अवसर पर अनुराग साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विधायक डॉ नीरज बोरा के मार्गदर्शनअनुसार नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया जिसमें प्रियंक गुप्ता को सर्वसम्मति से महामंत्री पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव पारित किया। प्रियंक गुप्ता ने महामंत्री पद ग्रहण करने के बाद कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो कार्य दिया जाएगा उसको मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करने के साथ संगठन विस्तार तथा जन जागरण मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऊंगा।
वही अध्यक्ष अनुराग साहू ने बताया कि बैठक में सत्राह उपाध्यक्ष रविंद्र वैश्य, अनुज गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, तन्मय अग्रवाल, श्याम जी साहू, अभिनव गुप्ता, लव अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संदीप वर्मा, राजू साहू, रोहित आनंद जयसवाल, रामू गुप्ता कोषाध्यक्ष अभिषेक मित्तल, मीडिया प्रभारी प्रशांत वर्मा का प्रस्ताव पारित कर मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button