उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

“मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति” (डी.आर.यू.सी.सी) की बैठक आयोजित

लखनऊ : मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति बैठक का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया । बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक, सुरेश कुमार सपरा ने की।

इस बैठक में मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य, अपर मण्डल रेल प्रबंधको सहित उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे ।

मण्डल रेल प्रबन्धक, सुरेश कुमार सपरा ने मंडल की उपलब्धियों एवं वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया l बैठक में उत्तर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में आने वाली यात्री सेवाओं और परिचालन में सुधार, रेलवे की बुनियादी सुविधाओं, परिचालन, यात्री सुविधाओं के संबंध में रेल उपयोगकर्ताओं के प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया और सुझाव लिए गए , जिसके अंतर्गत रेलवे एवं व्यापारियों के मध्य सुगम एवं पारदर्शी व्यापारिक नीतियों का निर्माण, डैमरेज एवं वारफेज , लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 6/7 पर सब-वे निर्माण , अधिक जनसँख्या वाले व्यस्ततम शहर के क्षेत्रो में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने , ट्रांसपोर्ट नगर के दोनों अंडर पासों से अवागमन करने , गाड़ियों में सामानों के उचित मूल्य का निर्धारण एवं बाराबंकी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन जैसे अनेक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई | इस वार्ता में रेलवे तथा रेलवे उपभोक्ताओं द्वारा आपसी विचार विनिमय करते हुए एवं आपसी अनुभवों को साझा करते हुए यात्री हित एवं रेल हित जैसे महत्त्वपूर्ण विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई | प्रशासन द्वारा समिति के सदस्यों की बातों को सुनते हुए इस दिशा में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया जबकि समिति के सदस्यों ने रेलवे द्वारा उठाये गए क़दमों की सराहना करते हुए रेलवे को अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही |

मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (डी.आर.यू.सी.सी) उच्च स्तर की एक ऐसी समिति है जो रेल यात्रियों की आवश्यकताओं के मद्देनज़र सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे को परामर्श देती है । मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक, सुरेश कुमार सपरा ने आश्वासन दिया कि बैठक में रखी गई मांगों और सुझावों पर विचार किया जाएगा तथा भविष्य में बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अध्ययन किया जाएगा । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, रेखा शर्मा ने आये हुए सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद् ज्ञापित किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button