अक्स के सूर्यप्रभा अंतराष्ट्रीय सम्मान समारोह -2022 में सम्मानित हुई कई विधाओं की हस्तियां
सुर, ताल, लय से सजी सांस्कृतिक संध्या ने संगीत प्रेमियों को किया मन्त्र मुग्ध

रिपोर्ट -विनीता रानी विन्नी
नई दिल्ली : सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘अक्स ‘ द्वारा सूर्यप्रभा इंटरनेशनल अवार्ड -2022 व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन त्रिवेणी कला संगम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. स्मिता सिंह, एजीएम, यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण थीं.
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सर्वप्रथम सेमी क्लासिकल डांस ग्रुप पतितपावन अकादमी के तत्वावधान में प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. चन्दना राउल ने ओड़िसी नृत्य पेश किया .

इसके उपरांत वन्दे मातरम प्रस्तुति डॉ. चन्दना ने अन्य कलाकारों के साथ देकर दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया.

अगला सांस्कृतिक सोपान कथक नृत्यांगना गुरु मनी थापा द्वारा राम स्तुति, श्री राम चन्द्र शरणम् प्रपध्ये था .

नृत्यांजलि साईं फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा भरत नाट्यम पेश किया गया.

यह प्रस्तुति निश्चिनतम डांस एवं म्यूजिक अकादमी की थी. प्रसिद्ध नर्तक पूर्ण मान श्रेष्ठ, नेपाल ने बालीवुड फ्यूजन फ़िल्मी गीत सलामे इश्क व अन्य गीत पर किया गया.

अगली कड़ी में सूर्यप्रभा इंटरनेशनल अवार्ड -2022 कई विधाओं की विभूतियों को प्रदान किया गया.

जिसमें नई दिल्ली की शास्त्रीय नृत्यांगना, एक्टिविट्स, बॉलीवुड कलाकार लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, गुड़गांव की हेल्थ, ब्यूटी एंड वर्ल्ड फेमस हेयर डिजाइनर
K
सेल्वी रोजर्स, नई दिल्ली की कथक गुरु मनी थापा,

भुवनेश्वर,ओड़िसा की फेमस सोशल एक्टिविस्ट एवं राजनीतिज्ञ मीरा परीदा शामिल हैं.कार्यक्रम काशी के मशहूर डांसर व पेंटर सोमनाथ चटर्जी सहित काफ़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे.
?




