उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी परिक्षेत्र ने किया  नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल खण्ड का संरक्षा परीक्षण        

Liv66लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता के लिए मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में सीतापुर-बुढ़वल रेल खण्ड के दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत बिसवां-सरैया (कुल दूरी 14 कि.मी.) स्टेशनों के मध्य रेल खंड के दोहरीकरण कार्य एवं 25,000 वोल्ट ए.सी क्षमता के नई विद्युतकर्षण लाइन युक्त रेल खण्ड का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी परिक्षेत्र, मोहम्मद लतीफ खान द्वारा सम्पन्न किया गया।

निरीक्षण के दौरान पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबन्धक लखनऊ आदित्य कुमार, मुख्य इंजीनियर/टीपी संदीप कुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर(निर्माण) ओ.पी.सिंह, मुख्य सिगनल इंजीनियर नीरज गुप्ता समेत निर्माण संगठन के अधिकारी गण उपस्थित थे।

निरीक्षण के आरंभ में रेल संरक्षा आयुक्त ने बिसवां रेलवे स्टेशन पर दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खण्ड के मानक के अनुरूप यार्ड प्लान, न्यूट्रल सेक्शन, स्टेशन वर्किंग रूल, प्लेटफार्म क्लियरेंस, पॉइंट क्रासिंग, सिगनलिंग ,बर्थिंग ट्रैक बैलास्ट, ओवर हेड ट्रैक्शन की ऊँचाई ,फाउलिंग मार्क, पैनल इन्टरलॉकिंग तथा नियंत्रण फीडर आइसोलेशन आदि की संरक्षा परखी ।

इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने अधिकारियों के साथ 11.30 बजे मोटर ट्राली से बिसवां-सरैया रेल खण्ड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण एवं विद्युतीकृत के निमित्त बनी नई लाइन के संरक्षा परीक्षण के लिए रवाना हुए। इस दौरान बिसवा-सरैया स्टेशनों के मध्य ओवरहेड लाइन क्रासिंग, नॉन-इंटरलॉक गेट सं.-55सी, माइनर ब्रिज संख्या-83 का अवलोकन किया तथा दोहरीकृत/विद्युतीकृत रेल खण्ड की कार्य प्रणाली के अनुरुप गेट मैन की कार्यशीलता एवं सजगता को परखा। तदुपरांत शंकरपुर हाल्ट पहुंचने पर मुख्य संरक्षा आयुक्त महोदय ने बैटरी रूम, आईपीएस रूम, ई आई रूम का निरीक्षण किया। इसके पश्चात शंकरपुर हाल्ट-सरैया रेल खंड के मध्य एलएचएस संख्या 51 कर्व संख्या-15, एल डब्ल्यू आर संख्या-11, एसईजे संख्या-27 एवम मेजर ब्रिज संख्या-78 का बड़ी बारीकी से मुआयना किया तथा इंटरलॉक समपार फाटक सं0-45 का संरक्षा निरीक्षण किया तथा दोहरीकृत/विद्युतीकृत रेल खण्ड की कार्य प्रणाली के अनुरुप गेट मैन की कार्यशीलता एवं सजगता को परखा।

इसके पश्चात रेल संरक्षा आयुक्त ने सरैया रेलवे स्टेशन पहुॅचने पर दोहरीकृत/विद्युतीकृत खण्ड के मानकों के अनुरूप विद्युत कर्षण लाइन फिटिंग्स, ओवर हेड ट्रैक्शन लाइन की मानक ऊँचाई, समपार फाटकों से उचित दूरी, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पैनल रूम, रिले रूम तथा स्टेशन वर्किंग रुल के अपडेशन, स्टेशन यार्ड, पॉइंट एवं क्रॉसिंग आदि का व्यापक निरीक्षण किया और संरक्षा के सभी बिन्दुओं को परखा ।

निरीक्षण के उपरान्त अधिकतम गति से दोहरीकृत विद्युत लाइन पर विद्युत इंजन युक्त स्पेशल ट्रेन से रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सरैया-बिसवां के मध्य गति परीक्षण सफल रहा। इस दौरान सीआरएस स्पेशल ने 120 किमी प्रति घंटे की उच्चतम गति से सरैया-बिसवां स्टेशनों की दूरी मात्र 18 मिनटों में तय की ।

आम जनता से अपील की जाती है कि आज से इस रेलखण्ड को दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत समझें और नए विद्युतीकृत रेलवे ट्रैक तथा ओवर हेड लाइन से सुरक्षित दूरी बनाये रखें ।

इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/।।, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सामान्य एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button