उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

9वें एनुअल क्लिनिकल कॉर्डियोल सम्मेलन में जुटे देश भर के डॉक्टर्स2

लखनऊ। राजधानी के निजी होटल में 9वें एनुअल क्लिनिकल कॉर्डियोलॉजी एण्ड ईको कॉर्डियोग्राफी सम्मेलन में देश भर से आए डॉक्टर्स ने प्रतिभाग किया। आयोजक डॉ साजिद अंसारी ने बताया कि इस वार्षिक सम्मेलन में हार्ट और ब्लड प्रेशर से जुड़ी नवीनतम जानकारियां दी गई। समारोह के मुख्य अतिथि अजमेर से आए प्रेसिडेंट इंडियन सोसाइटी ऑफ कॉर्डियोलॉजी डॉ आर के गोखरू ने इस समय नौजवानों में हो रहे हार्ट अटैक को लेकर बहुमूल्य जानकारी दी। जाने माने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ वी एस नारायण ने आम जनता को हृदय रोगों से बचने के उपाय बताते हुए कॉर्डियोलॉजी में हुए एडवांसमेंट की जानकारी दी।

सम्मेलन में राम मनोहर लोहिया अस्पताल से डॉ ए के उपाध्याय, बलरामपुर अस्पताल से डॉ यूसुफ अंसारी तथा केजीएमयू से डॉ इंदिराशीष मुखर्जी ने अलग अलग सत्रों में डॉक्टर्स को हृदय रोगों की आधुनिकतम तकनीक से अवगत करवाया।
सम्मेलन में आए हुए बहुत से डॉक्टर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button