उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक के विकास तक की थी वाजपेई की सोच : संघप्रिय राहुल

नई दिल्ली । भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते सं घप्रिय राहुल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई गरीबों, शोषित, वंचित के विकास को लेकर हमेशा काम करते रहे। उनकी सोच पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति तक के विकास तक की थी।

श्री संघप्रिय राहुल रविवार को प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर आयोजित सामाजिक समरसता एवं महिला कल्याण सशक्तिकरण सम्मेलन एवं अटल स्मृति सम्मान समारोह 2022 में बोल रहे थे.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को मजबूत करने वाले कई फैसले लिए, जिसकी वजह से आज देश काफी मजबूत स्थिति में है।

इससे पूर्व  भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इस दौरान भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा, पूर्व सांसद अनिता आर्य द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर अटल स्मृति सम्मान 2022 से बुद्धिजीवियों, समाज सेवकों, पत्रकारों, शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। गौ संरक्षण को लेकर अंकुश अत्री को हिमाचल प्रदेश से हिम गौ संरक्षण समिति संस्था को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button