उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसानों की समस्याओ का समाधान तब तक नहीं होगा जब तक वह राजनीति के चक्कर काटता रहेगा: डॉ. संजीव बालियान

एग्रीकल्चर कांन्क्लेव एंड एनएसीओएफ अवार्ड्स -2022

रिपोर्ट -विनीता रानी विन्नी

नई दिल्ली : 23 दिसंबर को एग्रीकल्चर कांन्क्लेव एंड एन ए सी ओ एफ अवार्ड्स -2022 इंडिया हैबिटैट सेंटर, लोधी रोड नई दिल्ली में आयोजित हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि  डॉ. उदय अवस्थी, मैनेजिंग डायरेक्टर, इफको थे.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने कहा कि किसानों की समस्यायों में मैं बहुत कुछ नहीं कर पाया लेकिन प्रयास मैं जरूर करता रहता हूं.

किसानों की समस्याओ का समाधान तब तक नहीं होगा जब तक किसान राजनीति के चक्कर काटता रहेगा. किसी ने गंभीरता से किसानों की समस्याओ पर ध्यान नहीं दिया मैं राजनीति से अलग हट कर बात कर रहा हूं.

मुख्य अतिथि डॉ. बालियान ने किसानों को सम्मानित भी किया.
इससे पूर्व हरबीर सिंह, एडिटर एंड चीफ रूरल एंड वॉइस ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया.


कई सत्रों में चले इस कार्यक्रम में एमएस पी के कानूनी प्रावधान की तार्किकता और  उसके प्रभाव  केंद्र व राज्य सरकारों की भूमिका विषय पर कई वक्ताओं ने प्रकाश डाला. इन वक्ताओं में प्रो. रमेश चन्द्र , सदस्य नीति आयोग, संदीप कुमार नायक, आई ए एस, डी जी, एन एस पी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, सिराज हुसैन, पूर्व सचिव, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार व प्रो. सी एस सी शेखर, इंस्टिट्यूट ऑफ़ इकोनॉमिक ग्रोथ, सदस्य, एम एस पी कमेटी ने विचार रखे.

किसानों की समृद्धि में सहकारिता क्षेत्र, एग्री स्टार्ट -अप्स और एफपीओ की भूमिका पर डॉ. चन्द्र सिंह यादव चेयरमैन कृभको, डॉ. आर एस सोढ़ी, मैनेजिंग डायरेक्टर अमूल, डॉ. डी एन ठाकुर, अध्यक्ष, सहकार भारती, अजय वीर जाखड़, चेयरमैन, भारत कृषक समाज  व शुभ दीप  सान्याल पार्टनर ओमनीवोर ने चर्चा की.


अगले सत्र में न्यू एज एग्रीकल्चरल मार्केटिंग फ्यूचर, ऑप्शन्स और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग विषय पर श्रीप्रकाश नायकनवरे, मैनेजिंग डायरेक्टर, एनएफसीएफएस लिमिटेड, योगेंद्र कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर इफको, प्रसन्ना राव, सी ई ओ एंड को – फाउंडर, आर्या एजी, टी वी के चैतन्य, हेड, एग्री कमोडिटीज, एम सी एक्स लिमिटेड व मुरुगन चिदंबरम, हेड डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एंड मार्केटिंग, अक्वाकनेट विषय पर अपनी – अपनी बातें रखी.

दूर दराज इलाकों व शहरों से सैकड़ो किसानों की उपस्थिति में हुए इस कार्यकम में अगला सत्र कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने में टेक्नोलोज़ी की भूमिका विषय पर डॉ. आर एस परोदा, चेयरमैन, तास पूर्व महानिदेशक, आई सी ए आर, डॉ. त्रिलोचन महापात्र, चेयरमैन, नास, पूर्व महानिदेशक, आई सी ए आर,

डॉ  हर्ष कुमार  भानवाला, चेयरमैन, एम सी एक्स, पूर्व चेयरमैन, नाबार्ड, रोशन लाल टामक, ईडी एंड सी ई ओ -शुगर बिजनेस, डीसीएम  श्रीराम लिमिटेड, डॉ. रेणुका दीवान, डायरेक्टर, बायोप्राइम, एग्री सॉलयूशंश प्राइवेट लिमिटेड ने विस्तार से चर्चा की.
इसके साथ ही कार्यक्रम में सॉक्स प्रेजेटेंशन, किसान पैनल और ज्यूरी व पुरस्कार वितरण हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button