उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
साहित्यकार उदयवीर सिंह की पुस्तक “बंजर होती संस्कृति’ का लोकार्पण आज

नई दिल्ली : साहित्यकार उदयवीर सिंह की पुस्तक “बंजर होती संस्कृति’ का लोकार्पण समारोह नई दिल्ली के कुंजुम, एम 60 प्रथम तल, एम ब्लाक मार्केट, ग्रेटर कैलाश -2, नियर मेट्रो ग्रेटर कैलाश में मंगलवार,20 दिसंबर को होगा.
दोपहर 3 बजे से होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्यकार आशीष कन्धवे, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक दीप होंगे. साहित्यकार इंद्रजीत शर्मा के सानिध्य में हो रहे इस आयोजन की अध्यक्षता शिक्षाविद हरीश अरोड़ा करेंगे, अन्य अतिथियों में समीक्षक विभा ठाकुर व शिक्षाविद रुद्रेश नारायण मिश्र होंगे. कार्यक्रम की सूत्रधार साहित्य अध्ययेताjता कीर्ति बैद्ध होंगी.



