उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड की तीन दिवसीय रैली का समापन

लखनऊ : उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड की तीन दिवसीय रैली के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रादेशिक उपाध्याक्ष डा.आर.पी. मिश्र ने विजेता टीमों को शील्ड एवं गिफ्ट प्रदान किया। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, उपाध्यक्ष एवं पायनियर मान्टेशरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह के साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य अन्य पदाधिकारी, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित थे।


जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रैली में प्रतिभाग करने वाली टीमों में से 48 को ए ग्रेड 12 को बी ग्रेड तथा  04 को सी ग्रेड की शील्ड प्रदान की गई। प्रत्येक टीम में 16 स्काउट्स/गाइड्स ने प्रतिभाग् किया।


मुख्य अतिथि डा.आर. पी. मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्काउट्स और गाइड्स की प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भागादारी से लगता है कि प्रतिभागी स्काउट/गाइडमय हो गए हैं। उन्होने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट गाइडस को अनिवार्य बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी। जिला संस्था की तरफ से स्काउट और गाइड की दो दिवसीय कल्चलर ऐक्सचेंज कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।

रैली के कुशल संचालन के लिए डी.ओ.सी गाइड मधु पाण्डेय की प्रशंसा भी तथा रैली के सह संयोजक, प्रधानाचार्य एवं सहायक जिला कमिश्नर मनोज कुमार का आभार व्यक्त किया कि उनके विद्यालय क्वींस इंटर कॉलेज में जनपदीय रैली का सफल आयोजन किया जा सका।

जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जनपदीय रैली में प्रमुख रूप से रैली के संयोजक एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा.आर.पी. मिश्र, जिला मुख्यायुक्त डा. जे.पी. मिश्र, जिला कमिश्नर (गाइड) संगीता अग्रवाल,  उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. आर.के. त्रिवेदी, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, संयुक्त सचिव डा. मीता श्रीवास्तव,सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (स्काउट)  संतोष कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (गाइड) रीता मौर्या, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) डा. महेन्द्र कुमार तिवारी  के साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button