19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा एनसीसी गर्ल्स कैडेटों को अग्निवीर भर्ती में बहुआयामी लाभ विषय पर व्याख्यान आयोजित

लखनऊ :नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, लखनऊ द्वारा 17 दिसंबर 2022 को मोटीवेशनल व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्नल एस चटर्जी, डायरेक्टर जोनल रिक्रेक्रूटिंग ऑफिस लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.

19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनोद जोशी विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की और एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई तत्पश्चात स्मृति चिन्ह एवं पौधा भेंट समारोह हुआ।

कर्नल एस चटर्जी ने भारतीय सेना द्वारा प्रदान किए जा रहे विभिन्न प्रकार के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने अग्निवीर के रूप में अपनी सेवा का कार्यकाल पूरा करने के बाद युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि जब हम भारतीय सेना की सेवा करते हैं, तो यह काम नहीं है, यह देश की सेवा है। उन्होंने अग्निपथ योजना के लिए आवेदन पत्र भरने की पूरी प्रक्रिया और भर्ती के तरीके के बारे में बताया।

उन्होंने एनडीए और सीडीएस की मार्किंग स्कीम और एनसीसी की विशेष प्रविष्टियों के बारे में भी जानकारी दी ।बाद में कर्नल विनोद जोशी ने लिखित परीक्षा के बाद होने वाले एसएसबी मानदंडों की व्याख्या की। उन्होंने सभी छात्रों को सेवा के लिए प्रेरित किया।

एनसीसी गीत व भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, शिक्षण स्टाफ, विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




