उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एयर मार्शल विभास पांडे  एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मेंटेनेंस कमांड ने किया वायु सेना अस्पताल कानपुर का दौरा

लखनऊ : एयर मार्शल विभास पांडे, एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ मेंटेनेंस कमांड, भारतीय वायु सेना ने 13 दिसंबर को वायु सेना अस्पताल कानपुर का दौरा किया I उनके साथ  रुचिरा पांडे, अध्यक्ष वायु सेना परिवार कल्याण संघ (क्षेत्रीय), मेंटेनेंस कमांड भी थी।

एयर मार्शल को सेवारत, पूर्व कर्मियों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और अस्पताल की  विभिन्न चुनौतीपूर्ण और जटिल मुद्दों के प्रबंधन में वायु योद्धाओं, सैन्य नर्सिंग अधिकारियों एवं असैनिक कर्मियों द्वारा किए जा रहे  असाधारण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने,कोविड महामारी की कठिन एवं चुनौतीपूर्ण समय के दौरान अस्पताल की भूमिका की प्रंशसा की ।

अस्पताल के अपने विंडशील्ड दौरे के दौरान एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने विभिन्न परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया एवं उन्हें अस्पताल द्वारा किए जा रहे भविष्योमुखी विकास के बारे में अवगत कराया गया । उन्होंने प्रदत्त कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अस्पताल में अपना पूरण विश्वास व्यक्त किया ।

रुचिरा पांडे ने अफवा (एल), केंद्र परिवार वार्ड परिसर का दौरा किया एवं  मरीजों  से कुशलक्षेम पूछा । उन्होंने वायु सेना परिवार कल्याण संघ के विभिन्न उपक्रमों द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की एवं संगिनियों को कल्याण गतिविधियों में अपनी  उत्कृष्ट भागीदारी जारी रखने को प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button