इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन का पत्रकार सम्मेलन आयोजित

बलरामपुर। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भारत शाखा जनपद बलरामपुर के द्वारा पत्रकार सम्मेलन समारोह का आयोजन रविवार 11 दिसंबर को तहसील उतरौला के गोवर्धन पुर ए आर मेमोरियल स्कूल सभागार में आयोजक अफजाल अहमद चौधरी एवं संयोजक रामनिवास यादव के द्वारा किया गया समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय योगी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उतरौला स्टेट राज परिवार के नवाब अली अकबर एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ की दिव्य उपस्थिति रही समारोह की अध्यक्षता इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भारत के राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय महासचिव प्रधान संपादक यूपी इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ उत्तर प्रदेश सीबीमणित्रिपाठी ने किया। समारोह मंच का संचालन देवीपाटन मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट बलरामपुर ने बेहतरीन ढंग से किया प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी यादव एडवोकेट के द्वारा मीडिया संगठन के विस्तार एवं मिशन के तहत पत्रकारिता करने पर विशेष बल दिया गया.

सभी आगंतुक अतिथियों का आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय योगी महासंघ अशोक कुमार ने कहा कि पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया जाएगा हम पत्रकार बंधुओं के साथ हैं हमारे लायक जो भी सहयोग है इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन को बराबर मिलता रहेगा इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि उतरौला स्टेट के नवाब अली अकबर एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है इसलिए सभी पत्रकार भाई निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से सच्चाई ओ को अपने मीडिया के माध्यम से उजागर करें सामाजिक प्रशासनिक राजनीतिक गतिविधियों को निष्पक्ष रुप से अपने मीडिया के माध्यम से प्रसारित करें उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता व्यवसायिक हो गई है इसके बावजूद भी निष्पक्ष एवं निर्भीक लेखन की दिशा में ग्रामीण पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है शासन प्रशासन को ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं के निराकरण एवं उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराए जाने की दिशा में कारगर कदम उठाना चाहिए। भाजपा नेत्री गुड़िया पांडे संतोष चौरसिया रामराज प्रधान अनवारूल भाई जहीर गुलाम सोहेब अहमद के अतिरिक्त एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष बाबा अवध राम प्रजापति राष्ट्रीय संगठन सचिव युवराज पटेल उर्फ डीडी पटेल श्रीमती आशा पाठक केके गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार श्रावस्ती प्रदेश कार्यसमिति सदस्य त्रिपुरारी प्रसाद करूण जिला सचिव साधु शरण यादव संयोजिका गीता सिंह यादव सहित तमाम पत्रकार बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन के विस्तार एवं निर्भीक पत्रकारिता पर विस्तृत रूप से चर्चा की। राष्ट्रीय संगठन सचिव युवराज पटेल उर्फ डीडी पटेल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन अपने पत्रकारों को निष्पक्ष एवं निर्भीक रूप से पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करता है सच्चाई पर आधारित पत्रकारिता बढ़-चढ़कर किया जाना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी यादव एडवोकेट के द्वारा मंचासीन सभी आगंतुक अतिथि विशिष्ट अतिथि का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहां गया कि पत्रकार बंधुओं को अब खुलकर पत्रकारिता करने की जरूरत है उन्हें किसी भी प्रकार की डरने की आवश्यकता नहीं है इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन से जुड़े हुए सभी पत्रकार बंधुओं अन्याय उत्पीड़न करने वाले भ्रष्टाचारियों से जमकर मुकाबला करें और ऐसे तत्वों को अपने मीडिया के माध्यम से जनमानस और शासन प्रशासन के मध्य बेनकाब करें जो समाज विरोधी अनैतिक कार्य करते हैं समारोह के आयोजक तहसील प्रभारी अफजाल अहमद चौधरी एवं संयोजक रामनिवास यादव तहसील उतरौला बलरामपुर के द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित सभी आगंतुक पत्रकार बंधुओं इलाकाई नागरिको का माल्यार्पण का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य नरसिंह शर्मा रजनीश उपाध्याय राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित जावेद इब्ने हसन फिरोज भाई अरुण कुमार रामफल मोतीलाल नाथूराम अनिल कुमार राकेश विजेता सिंह यादव अब्दुल्ला सलमान जाफर रफीक सहित सैकड़ों क्षेत्रीय प्रबुद्ध नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे एसोसिएशन समारोह के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रधान संपादक यूपी इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ उत्तर प्रदेश सीबीमणित्रिपाठी ने कहा कि बलरामपुर जिले के तहसील उतरौला के धरती पर इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन का यह पहला समारोह आयोजित किया गया है जिसका श्रेय आयोजक अफजाल अहमद चौधरी एवं संयोजक रामनिवास यादव को जाता है उन्होंने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का आवाहन करते हुए कहा कि निष्पक्ष एवं निर्भीकता के साथ पत्रकारिता किया जाए किसी भी तरह से सच्चाई को दबने न दिया जाए सच्ची पत्रकारिता को प्रमुखता दिया जाना चाहिए यदि इसके बाद भी कोई भी उत्पीड़न पत्रकार बंधुओं का करेगा तो ऐसे लोगों से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन सख्ती से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मुस्तैद है उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया एसोसिएशन महाशक्ति के रूप में हमारे सामने है राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिव देवी पाल के द्वारा ग्रामीण पत्रकारों को जो सुविधा विहीन है कमजोर हैं गरीब हैं फिर भी पत्रकारिता के पवित्र कार्य में जुटे हुए हैं ऐसे सभी पत्रकारों को शासन-प्रशासन एवं संबंधित विभाग के माध्यम से मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए तत्पर है प्रदेश के 75 जनपदों में जिस दिन एसोसिएशन का विस्तार हो जाएगा यह एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में एक महाशक्ति के रूप में पत्रकार बंधुओं के हित के लिए मुस्तैदी से कार्य करेगा और पत्रकारों का उत्पीड़न करने वाले कहीं नजर नहीं आएंगे श्री त्रिपाठी ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया मंडल अध्यक्ष देवीपाटन अशोक कुमार मिश्र एडवोकेट ने देवीपाटन मंडल के गोंडा बलरामपुर श्रावस्ती और बहराइच में एसोसिएशन की सदस्यता अभियान के कार्यों में तेजी लाए जाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। समारोह के अंत में सभी आगंतुक अतिथियों उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ संयोजक श्री रामनिवास यादव के निज आवास पर सामूहिक भोजन कार्यक्रम भी शानदार ढंग से संपन्न हुआ। यूपी इंडिया लाइव टीवी न्यूज़ ब्यूरो बलरामपुर उत्तर प्रदेश


