उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ठंड में किसी को भी सड़क पर सोने नही देंगे : महापौर 

लखनऊ : बढ़ती शीतलहर और ठंडक से शहरवासियों को बचाने के उद्देश्य से एवं में किये जा रहे कार्यों से जनता को अवगत कराने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि लखनऊ नगर निगम द्वारा 17 स्थायी और 7 अस्थायी रैन बसेरों का निर्माण कर जरूरमंदो को ठंड से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम विगत वर्षों की भांति पुनः सड़क पर सोने वाले लोगों को अपनी गाड़ी में बैठाकर कर नजदीकी रैन बसेरों में स्थान दिलाया जाएगा। रैन बसेरों में रुकने वाले लोगों भोजन उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम कम्युनिटी किचन भी प्रारंभ करेगा।

मुख्य बिन्दु :

– रैन बसेरों मे सुरक्षा के साथ ही अलाव की व्यवस्था किया जाएगा।
– रैन बसेरों में रुकने वाले के लिए मेडिकल और हेल्थ केअर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
– ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण भी किया जायेगा।
– मजदूरों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
– महापौर ने रैनबसेरों में जरूरतमंदों को भेजने और कम्युनिटी किचन में सहयोग प्रदन करने के लिए फोन नंबर जारी किए। 0522452300, 05222615195।
– प्रत्येक रैन बसेरों के लिए एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।
– आवश्यकता पड़ने पर और अधिक अस्थायी रैन बसेरों का निर्माण भी किया जाएगा।
-रैन बसेरों में गरम पानी से नहाने के लिए गीजर की व्यवस्था भी की गई है।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग जिलाधिकारी और नगर आयुक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button