उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

दुकानों पर छापेमारी से व्यापारियों में खौफ का माहौल : रोहित अग्रवाल

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा दुकानों पर छापेमारी करके लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है जिससे उनमें खौफ का माहौल छाया हुआ है। व्यापारियों को लगातार कारोबार में नुकसान हो रहा है कोई बचत नहीं हो पा रही है। सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वाणिज्य कर के अधिकारियों के कारण व्यापारी वर्ग अपनी दुकानें खोल नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें भारी नुकसान होने की सम्भावना है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है जिससे व्यापारी नाराज हो रहे हैं। दुकानें बंद होने से आम जनता को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उन्हें रोजमर्रा की चीजों को खरीदने में काफी मसक्कत करनी पड रही है लेकिन सरकार को न तो व्यापारियों से कोई सरोकार है और न ही आम जनता से। सरकार तो केवल कुछ चंद पूजीपतियों का ही दुख दर्द समझती है। बिना व्यापारी की जानकारी के जीएसटी के नाम पर व्यापारियों से वसूली की जा रही है उनका शोषण किया जा रहा है। सरकार को रिकार्ड जीएसटी वसूली होने के बावजूद व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है
श्री अग्रवाल ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि छापेमारी को तुरंत बंद कराये और व्यापारियों के हित में कोई ठोस कदम उठाये जिससे व्यापारियों में बन रहा खौफ का माहौल दूर हो और व्यापारी वर्ग निश्चिन्त होकर अपने व्यापार को सुगममापूर्वक चला सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button