उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस

लखनऊ : बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर निर्बल विकास जन कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया । किला चौराहे के निकट संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर महासचिव संस्थान के महासचिव रमेश सिंह रवि ने कहा कि संविधान की रचना में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान अविस्मरणीय है उनके प्रयासों से संविधान में अमीर गरीब को बराबरी का हक मिला । संविधान एक पवित्र दस्तावेज है जिसमें व्यक्ति के मूल अधिकार सम्मिलित हैं ।हम सभी को बाबा साहब के बताए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में हम सभी समर्पित हो यही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुमारी रूबी, सुलेखा धानुक, कामता प्रसाद पाल, नंद किशोर यादव, अकरम उर्फ बबलू, सुहाग वती, पुष्कर कश्यप उर्फ अंकित, राज कुमार सोनकर, काजल चौहान आदि लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button